केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

by

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। हाईकोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

ईडी ने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को दोषपूर्ण बताते हुए कहा था कि केजरीवाल को राहत नहीं मिलनी चाहिए। केजरीवाल को निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दी थी। 21 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री को जमानत दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने के लिए तत्काल आवेदन दायर किया।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस मनोज मिश्रा और एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट को अपना आदेश देने दीजिए। हम आपको 26 जून को सुनेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी के मामले में जमानत आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक हटाने का अनुरोध किया। ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने केजरीवाल की याचिका का विरोध किया और कहा कि हाईकोर्ट उनकी रोक याचिका पर फैसला सुनाने वाला है।

 पूरा मामला छह है :
दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को इस पर अंतरिम रोक लगा दी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट की एक अवकाशकालीन पीठ ने कहा था कि अगले आदेश तक जिस फैसले को चुनौती दी गई है, उसे अमल में नहीं लाया जा सकेगा। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को 24 जून तक लिखित दलील दाखिल करने को कहा था।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश : 1 आईएएस और 49 एचएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

हिमाचल सरकार ने  विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जिसमें सरकार ने एक आईएएस और 49 एचएएस  अधिकारियों के ट्रांसफर -पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित : पुलिस मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस: एडीसी

धर्मशाला, 11 जनवरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के आरोप में कथा वाचक पर मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने गावों में धर्म प्रचार करने वाले कथा वाचक को नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 13 वर्षीय पीड़िता ने...
Translate »
error: Content is protected !!