केजरीवाल ने धमकी दी कि अगर अरोड़ा नहीं चुने गए तो वे विकास के काम रोक देंगे… केजरीवाल की CEO से शिकायत

by
लुधियाना :  लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी बीच, लुधियाना के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किमटी रावल ने उनके हालिया भाषणों का हवाला देते हुए पंजाब के सीईओ के पास शिकायत दर्ज कराई है।
केजरीवाल ने अपने भाषण में क्या कहा?
अब केजरीवाल के भाषण की बात की जाए तो आप चीफ ने अपने भाषण में कहा था, ‘एक आदमी मेरे पास आया और मैंने उससे पूछा आप किसे वोट देंगे? उसने कहा कांग्रेस पार्टी के उम्मदीवार आशु को वोट देंगे। मैंने पूछा क्यों। उसने कहा, क्योंकि मैं पारंपरिक रूप से कांग्रेस समर्थक हूं। मैंने कहा, मुझे एक बात बताओ। अगर आपके घर के सामने की सड़क की मरम्मत की जरूरत है, अगर आपको पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है, या कोई और समस्या है। तो आपका काम कौन करवाएगा? आशु आपका काम नहीं करवा सकते क्योंकि वे कांग्रेस में हैं जबकि पंजाब में सरकार आप की है और सीएम भगवंत मान हमारे हैं। आशु को आपके काम करवाने के लिए फंड और पावर कहां से मिलेगी। आशु विपक्ष में हैं जो न तो आपकी सड़कें बनवा सकते हैं और न ही पार्क। इसलिए अगर आपको अपना काम करवाना है तो आप को वोट दें।’
आप ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा, ‘यह कोई धमकी नहीं है। उनका मतलब बस इतना है कि अगर विधायक और सरकार एक ही पार्टी के होंगे तो विकास कार्यों को तेज स्पीड से चलाने के लिए बेहतर कोऑर्डिनेट होगा। बीजेपी अक्सर कहती है कि केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार होनी चाहिए। हमारा मतलब बस इतना है कि विधायक और राज्य सरकार एक ही पार्टी के होने पर ही बेहतर कोऑर्डिनेट होगा।’ पंजाब के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर सिबिन सी ने कहा, ‘हमें आचार संहिता के नियमों के संदर्भ में भाषण के अंशों की जांच करनी होगी और देखना होगा कि कहीं कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका – डीसी जतिन लाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ – डीसी रोहित भदसाली। ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
article-image
पंजाब

विकास नैय्यर भोला, रहीमपुर सब्जी मंडी के रेहड़ी व फड़ी मार्केट के अध्यक्ष नियुक्त : आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने सर्व सम्मति से किया नियुक्त

होशियारपुर :   होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित रहीमपुर सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की एक विशेष मीटिंग हुई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आढ़ती व रेहड़ी व...
Translate »
error: Content is protected !!