केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरु, केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी 6 से 14 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं फार्म

by

ऊना – केन्द्रीय विद्यालयों के योग्य व पात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा ग्यारहवीें के विज्ञान संकाय में दाखिले हेतु 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आॅफलाईन मोड से पंजीकरण फार्म आमंत्रित किए गए हैं। यह फार्म केन्द्रीय विद्यालय, बंगाणा में उपलब्ध हैं और विद्यालय की वेबसाईट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पंजीकरण प्रपत्र दसवीं की स्वयं सत्यापित अंक विवरणिका तथा जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा में 14 अगस्त सायं 4 बजे तक जमा करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि गैर केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए रिक्तयां होने पर पंजीकरण 16 अगस्त सुंबह 9 बजे से 21 अगस्त सायं 4 बजे तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन अथवा केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा की वेबवाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
-000-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान तेज : जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

डीजीपी विवाद और पीएमजीएसवाई विस्तार पर भी उठाए सवाल और जताया आभार एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सराज के थुनाग में महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सैल्फी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

 उपायुक्त बिलासपुर ने वितरित किए पोषण किट रोहित भदसाली। बिलासपुर, 25 अक्टूबर :  राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत, जिला प्रशासन बिलासपुर, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज चंबा के बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आकांक्षी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!