केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

by

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों से बात करते हुए डॉ मनिंदर सिंह बोंस डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग केवीके बाहोवाल ने बताया कि मशीनरी के उचित इस्तेमाल से पराली का प्रबंध किया जा सकता है। उन्होंने पराली को आग लगाने से वातावरण व उपजाऊ जमीन को होने वाले नुकसान की जानकारी दी और कहा कि पराली प्रबंधन के लिए स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, हैपी सीडर, जीरो टिल ड्रिल, उलटावा हल, मलचर, कटर व रोटावेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ कंवरपाल सिंह ढिल्लो सहायक प्रोफेसर पशु चिकित्सा ने बताया कि पराली को पशुओं के आहार, मशरूम उत्पादन, ऊर्जा, मल्च व गोबर गैस में इस्तेमाल की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल : वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी

लुधियाना :पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 13 व 27 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 30 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी...
article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!