केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा खोले गए सिलाई सैंटर का उद्घाटन

by

गढ़शंकर :
नजदीकी गांव रामपुर (बिलड़ों) में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत केसरी महिला शक्ति एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा गांव की जरुरतमंद लड़कियों एवं महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देने के मकसद से निशुल्क सिलाई सैंटर खोला गया। इस सैंटर का उद्घाटन करते हुए गांव रामपुर के सरपंच हरमेश सिंह ने सैंटर के संचालकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सोसायटी को मौके पर 2100 रुपये की वित्तीय मदद भी दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच सतीश कुमार ने सोसायटी के प्रबंधकों को मुबारकबाद दी तथा हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर डा. लखविन्द्र सिंह ने मंच संचालन किया।
इस मौके पर सोसायटी की अध्यक्ष रणजीत कौर, सचिव सुरेन्द्र कौर, जसविन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, जोगेन्द्र कौर, सुरजीत कौर, बलजीत कौर, परमजीत कौर, रेनू बाला, जसविन्द्र कौर, पंच बलवीर सिंह, अवतार सिंह, बहादर सिंह, अजीत सिंह, नरेन्द्र खन्ना, गुलवंत राय, हरभजन सिंह व इंद्रजीत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के नेतृत्व में सूंदर आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

होशियारपुर ।  लाला सुंदर दास कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट द्वारा संचालित भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में मूक बधिर लोगों के साथ रक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंदर ही मिल गई कैंसर होने की वजह : साइंटिस्ट भी हैरान

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक नए रिसर्च में पता चला है कि कैंसर...
article-image
पंजाब

भाजपा में जाने के लिए पंजाबियों से मांगता हूं माफी, मेरी सोच गलत निकली – घर वापिसी के बाद बोले सुन्दर शाम अरोड़ा –

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने प्रैस के नाम जारी एक बयान में कहा है कि डेढ़ साल पहले वह भाजपा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!