केसीसीबी अध्यक्ष पठानिया ने रैली जजरी में किया खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास –कुलदीप सिंह पठानिया

by

हमीरपुर 15 सितंबर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी में स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसमें 33 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 525 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का भी बहुत महत्व होता है। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इससे विद्यार्थी नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रहेंगे और वे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचंेगे। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल दे रही है और आने वाले समय में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए पहली किश्त जारी कर दी गई है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी को ग्यारह हजार रुपये और प्राइमरी स्कूल को भी 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन किया। जबकि, प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एएम नाथ। धर्मशाला, 9 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली ने आज धर्मशाला के ग्रीन प्लाजा 3 पार्क, नजदीक शहीद स्मारक में पौधारोपण कर एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। जिला विधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त

जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित ऊना- जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जटकरी पंचायत के गांव दुफेई में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिबिधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का ऐलान “जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक” : धर्मशाला का तो 14 महीने में ही राजनीतिक मंडी में बिक गया

जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होंगे, कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन व रैली में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!