कैदियों को एक महीने तक दी जाएगी विभिन्न ट्रेडों की ट्रेनिंग

by

होशियारपुर, 20 सितंबर: पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सदस्य सचिव एस. ए. एस नागर के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल की अध्यक्षता में सी. जे. एम-सह-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी द्वारा ‘जेल कैदियों के लिए व्यावसायिक साक्षरता’ अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान विभिन्न विभागों एवं एन.जी. ओज़ के सहयोग से आयोजित किया गया है जो कि 20 सितंबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्लास्टिक वुडन इनले वर्क, कार्पेंट्री, मोमबत्तियाँ और हार बनाने, सौंदर्य और कल्याण की ट्रेनिंग प्रदान करेगी जबकि एन. जी. ओ सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से सैलून, आई. टी. आई की ओर से इलेक्ट्रीशियन, आर. सेटी की ओर से मशरूम की खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि कैदी जब जेल से छूटें तो अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और दोबारा अपराध की दुनिया में कदम न रखें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जोगिंदर पाल सिंह, उप अधीक्षक अमृतपाल सिंह, कुमारी दिव्या पी (आई.ए.एस अंडर ट्रेनिंग), सचिव रेड क्रॉस मंगेश सूद, करियर काउंसलर आदित्य राणा, निदेशक आर. सेटी राजिंदर भाटिया, समाज सेवी आज्ञापाल सिंह साहनी, दीपिका, सत्ययोग, रवि कुमार, संतोष कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट 30 जून से शुरू करेगा 13वां विशाल भंडारा : ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में लंगर का पोस्टर जारी किया

गढ़शंकर, 9 जून  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट, रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए...
article-image
पंजाब

डिनर से लौट रहे दंपति को लुटेरों ने घेरा -गहने व नकदी लूट बेरहमी से पीटा, पत्नी की मौत

लुधियाना  :  लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, डेहलों रोड पर देर शाम बी-मेक्स के पास एक दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी...
article-image
पंजाब

जनता की हर संभव मदद के लिए पूर्व सांसद खन्ना व उनका कार्यालय सदैव तत्पर

खन्ना की सिफारिश पर हेल्पफुल एन.जी.ओ. ने राज कुमार को दी मुफ्त डायलसिस चिकित्सा होशियारपुर 11 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना की सिफारिश पर गाँव कोटला गौंसपुर निवासी राज कुमार (30)...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की अर्थी संयुक्त अध्यापक मोर्चे ने फूंकी

गढ़शंकर: प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर अध्यापक नेता मुकेश गुजराती, शाम सुदर कपूर के नेतृत्व में संयुक्त अध्यापक मोर्चे द्वारा गांधी पार्क में रैली करने पश्चात स्थानीय नंगल चौक में पंजाब सरकार की अर्थी...
Translate »
error: Content is protected !!