कैप्टन द्वारा दी गई सूची में कुछ नामों को भाजपा ने किया था नामंजूर : भ्रष्टाचार में फंसे कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में नहीं लेगी भाजपा

by

चंडीगढ़ : पंजाब में भाजपा में शामिल होने के इच्छुक कुछ कांग्रेसी नेताओं को झटका लगा है। यह नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी ‘लाइन आफ एक्शन’ बदल ली है।
भाजपा अब भ्रष्टाचार में फंसे कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं करेगी। यही कारण है कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की भाजपा में एंट्री धमाकेदार ढंग से नहीं हो सकी। क्योंकि उनके द्वारा दी गई सूची में कुछ नामों को भाजपा ने नामंजूर कर लिया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी तथा कैप्टन के खामखास पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का नाम पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में पहले ही जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही विजिलैंस ने वन मंत्री होते हुए वृक्षों की कटाई से लेकर ट्री-गार्ड खरीदने तक कमिशन लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। हाईकोर्ट ने साधू सिंह धर्मसोत को जमानत दे दी है। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी का नाम कोरोना के समय के दौरान खरीदे गए सैनीटाइजरों के दुरुपयोग, बिना मंजूरी तथा तंदुरुस्ती केंद्र की वस्तुएं खरीदने आदि मामलों में आता रहता है।
परंतु कैप्टन के शामिल होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में यह नाम शामिल होने वाली सूची में से हटा दिए गए थे। इस कारण वह शामिल नहीं हो सके। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उन नेताओं को पार्टी में शामिल न करने का फैसला किया है, जिन पर भ्रष्टाचार का कोई मामला या गंभीर दोष हैं।
यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठजोड़ होते ही भाजपा का बेशक छोटे भाई का कद था पर उस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं था। भाजपा अब पंजाब में अकेले ही चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है, इसलिए वह किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार का कलंक अपने सिर नहीं लगाना चाहती। यही कारण है कि कैप्टन की भाजपा में एंट्री धमाकेदार ढंग से नहीं हो सकी। दो बार मुख्यमंत्री तथा तीन बार पंजाब कांग्रेस की बागडोर संभाल चुके कैप्टन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में लंबे समय से शंकाएं चल रही थी कि उनके साथ भाजपा में कौन-कौन शामिल हो सकता है। हालांकि कैप्टन के साथ कोई भी बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
पंजाब

क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ : 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार, आरोपी के कुख्यात स्मगलर चीता से संबंध

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन...
article-image
पंजाब

20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाली महिला को विजीलैंस ने किया गिरफ़्तार : शादी का विवाद निपटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी

    पठानकोट  : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में...
article-image
पंजाब

Aman Chawla Joins as Superintendent

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 11 : Aman Chawla has officially taken charge as the new Superintendent of JCDAV College, Dasuya. His appointment has been warmly welcomed by the college fraternity, with heartfelt congratulations pouring in from...
Translate »
error: Content is protected !!