कैब ड्राइवर की हत्या : जैश का टेरर मॉड्यूल..कश्मीर से 3 लोग गिरफ्तार

by

मोहाली : मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. इस केस में जम्मू-कश्मीर से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

इनकी पहचान साहिल बशीर, उसका भाई ऐजाज अहमद उर्फ वसीम और मुनीश सिंह उर्फ अंश के रूप में हुई है. तीनों आरोपी आतंकी संगठन से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर बताए जा रहे हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि साहिल बशीर पहले से ही यूएपीए और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित था. उसका भाई ऐजाज अहमद हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा जा चुका है. ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग हैं, जिनका नेटवर्क पंजाब तक फैला हुआ था. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि झगड़े के बाद उन्होंने ड्राइवर को गोली मार दी थी।

28 अगस्त को कैब ड्राइवर अनिल कुमार का लापता हो गया था. उसी दिन तीनों आरोपियों ने खरड़ से उसकी कैब किराए पर ली थी. इसके बाद अचानक ड्राइवर का मोबाइल बंद हो गया. उसकी गाड़ी भी गायब मिली. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला सीधा-सीधा अपहरण और हत्या की ओर इशारा करने लगा. इसके बाद कई टीमों को लगाकर जब पुलिस ने दबिश दी तो तीनों आरोपी हिरासत में ले लिए गए।

पुलिस ने घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल और छिनी गई गाड़ी बरामद कर ली है. ड्राइवर का शव खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है. डीजीपी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया कि यह पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता है. एक वारदात की तफ्तीश के दौरान एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस टेरर मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पंजाब पुलिस की कई समर्पित टीमें लगातार काम कर रही हैं. यह केस एक बार फिर साबित करता है कि आतंकी संगठन अब पंजाब की शांत फिजा को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक हत्या की गुत्थी सुलझाई, बल्कि एक खतरनाक साजिश को भी वक्त रहते उजागर कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर कूटनीतिक चोट : पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल बैठक में 5 कड़े फैसले

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

अध्यापक ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म : अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, गिरफ्तार

चंडीगढ़। शहर के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने 7वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ से दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब , समाचार

कृष्णा अलावरु व कैबिनट मंत्री अरूणा चौधरी ने अगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए काग्रेसियों की नबज टटोली, कार्याकर्ताओं की समस्या सुनने आने के नाम पर

गढ़शंकर। काग्रेस हाईकमांड की और से यूथ काग्रेस के इंचार्ज व आल इंडिया काग्रेस कमेटी के सयुंक्त सचिव कृष्णा अलावरु व पंजाब सरकार की कैबिनट मंत्री अरूणा चौधरी ने गढ़शंकर में पुहंच कर काग्रेसी...
article-image
पंजाब

श्री द्वारिका नाथ पाले दा मंदिर नई आबादी होशियारपुर का वार्षिक स्थापना दिवस 31 मई को

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : हो शियारपुर नई आबादी नजदीक ड्रामा स्टेज चौंक पर स्थित श्री द्वारिका नाथ पाले दा मंदिर यहां भगवान द्वारिका नाथ जी राधा रानी व रुक्मिणी के साथ साक्षात् रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!