कोई मुकदमा नहीं, केवल दिखावा’: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर पंजाब, हरियाणा सरकार को लगाई फटकार

by

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के मामले में आड़े हाथों लिया। 16 अक्टूबर को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिवों को तलब किया था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में पराली जलाने के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पाया था कि पराली जलाने की घटनाओं के विरुद्ध एक भी मुकदमा नहीं चलाया गया। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) से कहा था कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने वाले राज्य अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करे।

जज अभय एस ओका, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, “आपकी ओर से कहा गया है कि करीब 1080 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आपने सिर्फ 473 लोगों से मामूली जुर्माना वसूला है। आप 600 या उससे अधिक लोगों को छोड़ रहे हैं। हम आपको साफ-साफ बता दें कि आप उल्लंघनकर्ताओं को यह संकेत दे रहे हैं कि उनके विरुद्ध कुछ नहीं किया जाएगा। यह पिछले तीन सालों से हो रहा है।”

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण कानून को बेकार बनाने के लिए केंद्र की खिंचाई की और कहा कि सीएक्यूएम अधिनियम के तहत प्रावधान जो पराली जलाने पर दंड से संबंधित है, उसका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि अमृतसर, फिरोजपुर, पटियाला, संगरूर, तरन तारन जैसे पंजाब के कई जिलों में पराली जलाने के 1,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष स्टीकर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लांच किया : ज़िला में उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील   

एएम नाथ। चंबा, 25 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप  कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पर रेप केस में आया नया मोड़ : आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

जीन्द :  हरियाणा में  जीन्द पुलिस के एक SHO के खिलाफ आ रही यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
article-image
पंजाब

ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!