कोमल व दीप राज बने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना महिला व पुरुष स्वयंसेवक

by
राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में एनएसएस की कार्यशाला सम्पन्न
प्रतिदिन की तरह दिन की शुरुआत योग के साथ हुई
एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) –  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रतिदिन की तरह दिन की शुरुआत योग के साथ हुई। सभी स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यकारी अधिकारी पंकज कुमार की आज्ञा अनुसार महाविद्यालय के परिसर में एकत्रित हुए।
बुधवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का अंतिम दिन था जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मोहिंदर कुमार सलारिया रहे इसके अतिरिक्त श्री मुकेश शर्मा (RDT sub inspector) वर्तमान प्रबंधक निर्देशक जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी, पवन सिंह राणा लीडिंग फायरमैन (प्रभारी फायर पोस्ट सलूणी), देस राज योगा प्रशिक्षक, भोगिंदर सिंह कालिया,मान सिंह, पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा,मनोज सिंह सचिव IECSME कामधेनु चेयर, मनोज पांडे सूचना प्रौद्योगिकी विषय के प्रवक्ता एवम महाविद्यालय के सभी सहायक प्रवक्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यकारी अधिकारी पंकज कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातों दिनों का पूरा ब्यौरा सबके समक्ष प्रस्तुत किया । तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने विभिन्न गतिविधियों पर सभी स्वयंसेवियों को जागरूक किया और उन्हें जीवन में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
 राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन मे कोमल को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना महिला स्वयंसेवक, दीप राज को राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवक एवम उमा को राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ महिला शिविरार्थी स्वयंसेवी, धर्मेंद्र को राष्ट्रीय सेवा योजना सर्वश्रेष्ठ पुरूष शिविरार्थी स्वयंसेवी चुना गया,इस प्रकार राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का सफल समापन हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर को पत्र लिखकर राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द राहत राशि देने का किया अनुरोध : डीसी जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने हादसे के प्रभावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन : सुनील शर्मा बिट्टू

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी रोगियों को चिन्हित करने के लिए जिला ऊना में 8 फरवरी से सर्वेः डीसी

टीबी के सबसे कम मामलों में जिला ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर ऊना (5 फरवरी)- केंद्र और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा तय : नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में ये है यह 3 नाम

एएम नाथ। शिमला :। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के निर्णय की आहट सुनाई दे रही है। हाईकमान से...
Translate »
error: Content is protected !!