कोरोना का संक्रमण थमा नहीं तो और सख्त होंगी पाबंदियाः डीसी

by
उपायुक्त राघव शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बात
ऊना, 30 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जो हमारे लिए एक चिंताजनक है। सितंबर माह में कोरोना वायरस संक्रमण के जिला ऊना में 806 तथा दिसंबर में 610 मामले और मार्च में 950 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को इसकी समीक्षा की जाएगी, अगर मामलों में इसी तरह बढ़ोतरी होती है तो प्रशासन द्वारा और कड़ी पाबंधियां लगाई जा सकती है।
डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि 8 अप्रैल तक सभी प्रकार के आयोजनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। विवाह के आयोजनों में अधिकतम 50 लोग तथा दाह संस्कार में अधिकतम 20 लोग भाग ले सकते हैं, जिसकी पूर्वानुमति संबंधित एसडीएम नागरिक से लेनी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि गुगलैहड़ में 21 व्यक्ति कोरोना पॉजीटीव पाए गए थे जिनकी हिस्ट्री एक बड़े आयोजना में भाग लेने से जुडी हुई थी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बाहरी राज्यों से घर में रहने या किसी प्रकार के आयोजन में भाग लेने आ रहा है तो उसका कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें।
राघव शर्मा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में भी कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है जोकि हमारे लिए काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब व महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस किसी पंचायत में कोई व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया जाता है वहां पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति की निगरानी रखें कि वह घर से बाहर ना निकलें ताकि समाज के बाकी लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
एक अप्रैल से 45 वर्ष के व्यक्तियों को लगेंगे टीके
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल के बाद के 45 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार व उप स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
डीसी ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर काफी भ्रांतियां फैलाई जा रही है तथा लोग इसे सर्दी, जुकाम व बुखार का ही रोग समझ रहें हैं, जिसके कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कोरोना प्रोटोकॉल की पालना नहीं कर रहें हैं। जिससे परिवार के सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सजग रहने और अपनी-अपनी पंचायतों को कोरोना मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल की मासूम बच्ची की मौत : सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार 

एएम नाथ। मंड़ी ;   हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ। जहां पर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन करो लेकिन..’, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे जाम करने या आम जनता को परेशान करने से चाहिए बचना

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि किसानों को अपने प्रदर्शन शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से करने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 अक्तूबर को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस – घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम

एएम नाथ। धर्मशाला, 07 सितंबर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि कांगड़ा जिला में अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...
Translate »
error: Content is protected !!