कोरोना मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के 23 गांवों में हुई 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले में अब तक 377790 लाभार्थियों का हो चुका है टीकाकरण
जिले के अलग- अलग गांवों में सिविल व पुलिस अधिकारियों की ओर से गांवों में लोगों को कोविड बचाव संबंधी किया जा रहा है जागरुक
होशियारपुर :
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण यकीनी बनाने के लिए शुरु किए गए कोरोना मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत अब तक जिले के 23 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण यकीनी बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीनेशन व टैस्टिंग कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं और गांवों की पंचायतों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में आज 1294 लाभार्थियों सहित अभी तक कुल 377790 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जा चुका है, उनमें सी.एच.सी हाजीपुर के चक्कडिय़ाल, नत्थूवाल, गवालचक्क, परालियां, रौली, शेखां मत्ता, सी.एच.सी भोल कलोता के गांव रामगढ़ व सदानी, सी.एच.सी कमाही देवी के बेहअटां, ब्लाक हारटा बडला के गांव नवां जट्टपुर, ठरोली, राम कालोनी कैंप, पुंगा, पुंज, सी.एच.सी भूंगा के गांव देयलोवाल, ब्लाक पोसी के गांव नाजरपुर व रावलपिंडी, ब्लाक पालदी के गांव बड्डोवाल, ब्लाक मंड भंडेर के गांव सफदरपुर, मक्खोवाल, ब्लाक चक्कोवाल के गांव मुगलपुरा, चांदपुर, सरहाला शामिल है।
अपनीत रियात ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सिविल व पुलिस अधिकारियों की देखरेख में कोविड टीकाकरण, टैस्टिंग व जागरुकता अभियान की चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों की पंचायतों व गांव वासियों के सहयोग से जिले के सभी सब डिविजनों में संबंधित एस.डी.एम्ज की निगरानी में इस अभियान के सार्थक नतीजे आने शुरु हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान भी वायरस की रोकथाम के लिए अहम प्रयास किए गए हैं व अब दोबारा पंचायतें कोरोना मुक्त गांव अभियान को पूरी तरह कामयाब करने के लिए आगे आएं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से इस वायरस का खात्मा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
article-image
पंजाब

कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के लिए दिल्ली बाडर पर चल रहे लंगर के लिए गोल्डी सिंह ने भेजी रसद

गढ़शंकर। कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर यहां देश के अन्नदाता पिछले 8 महीने से दिल्ली की सरहदों पर शांतिपूर्वक तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस संघर्ष को कामयाब...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद दिव्यांगजनों को नि: शुल्क 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए : अपनीत रियात

सोनालिका की ओर से इस प्रोजैक्ट में 4,56,000 रुपए का दिया गया आर्थिक सहयोग होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने आज जिला रैड क्रास कार्यालय में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को...
Translate »
error: Content is protected !!