कोरोना से लड़ाई में दें सहयोग, बनें कोविड वालंटियर्स

by
ऊना – जिला ऊना में कोरोना से लड़ाई के लिए वालंटियर्स बन कर आप सहयोग दे सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमितों की सहायता के लिए जिला ऊना में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा दूसरा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में है। यहां पर दो-दो वालंटियर्स की आवश्यकता है, जो आने वाले फोन कॉल्स पर उन्हें जरूरी जानकारी उपलब्ध करवा सके।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला में चल रहे सात कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर पर भी दो-दो व्यक्तियों की आवश्यकता है। जिनका कार्य सैंपल देने के लिए आने वाले व्यक्ति की एसआरएफ आईडी बनाना है। जिला में गगरेट, चिंतपूर्णी, अंब, बसदेहड़ा, पालकवाह, थानाकलां तथा ऊना में कोविड टेस्टिंग केंद्र हैं। इसके साथ कोविड हेल्थ सेंटर हरोली व पालकवाह में भी वालंटियर्स की आवश्यकता है, जिनका कार्य कोविड मरीज के रिकॉर्ड को संभालना तथा कोविड मरीज के परिजनों की सहायता करना है। इन दोनों स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
जिलाधीश ने कहा कि इससे अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात अधिकतर स्टाफ कोविड ड्यूटी दे रहा है, ऐसे में ओपीडी पर्ची बनाने वाले डेस्क पर भी दो वालंटियर्स की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना से लड़ाई में कोई भी व्यक्ति या संगठन जिला प्रशासन की सहायता करना चाहता है तो वह कोविड वालंटियर बन सकता है। इच्छुक व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी : बाबा माई दास सदन में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

चिंतपूर्णी : 20 जुलाईः मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजीलेंस ने शुरू की अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन

एएम नाथ। चम्बा :  वन परिक्षेत्र मसरूँड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन हेतु विजीलेंस विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को निरीक्षक अश्विनी कुमार की अगुआई में उक्त क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटी करेगी बंद मार्ग निरीक्षण – DC अनुपम कश्यप

रोहित भदसाली।  शिमला 31 अगस्त – बालूगंज में बंद रोड़ की बहाली के लिए चल रहे मरम्मत कार्यों के संपन्न होने के बाद 1 सितंबर 2024 को विशेष कमेटी निरीक्षण करेगी। यह कमेटी मार्ग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को...
Translate »
error: Content is protected !!