कौन हैं बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का ‘मास्टरमाइंड’, जिसने गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर चलाई गोली

by
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में हमले की कोशिश की गई. यह हमला नारायण सिंह चौड़ा ने किया, जो कि पूर्व आतंकी और बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा रहा है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से यह बड़ा हादसा टल गया.
हमलावर का आतंकी इतिहास
नारायण सिंह चौड़ा एक कुख्यात आतंकी है, जो बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी रह चुका है.
बुड़ैल जेल ब्रेक कांड (2004): इसमें 94 फुट लंबी सुरंग खोदकर चार खालिस्तानी कैदी फरार हुए थे. चौड़ा पर आरोप था कि उसने इस कांड में उनकी मदद की थी. हालांकि कोर्ट ने बाद में उसे बरी कर दिया था
पाकिस्तान से हथियार तस्करी: नारायण सिंह 1984 में पाकिस्तान चला गया था, जहां उसने गुरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण लिया और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब लिखी. वह पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी में शामिल रहा है.
लंबा आपराधिक रिकॉर्ड: नारायण सिंह पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ में कई मामले दर्ज हैं
हमले की पूरी घटना
रविवार सुबह करीब 9:30 बजे नारायण सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में सुखबीर सिंह बादल के करीब जाकर उन पर हमला करने की कोशिश की. उसने पिस्तौल निकालकर बादल की तरफ तानी, लेकिन मौके पर मौजूद टास्क फोर्स के एक सतर्क कर्मी ने तुरंत उसे देख लिया और उसे रोकने की कोशिश की. जब नारायण ने पिस्तौल चलाई, तो गोली मिसफायर हो गई. पुलिस ने तुरंत नारायण सिंह को काबू में कर लिया और एक बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस रिकॉर्ड और गिरफ्तारी
नारायण सिंह को 28 फरवरी, 2013 को तरन तारन के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने तब उसके साथियों सुखदेव सिंह और गुरिंदर सिंह को भी पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर मोहाली के कुराली गांव से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. नारायण सिंह ने अमृतसर सेंट्रल जेल में पांच साल की सजा काटी है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
पंजाब

लिवासा हॉस्पिटल्स में मेगा हेल्थ कैंप 14 नवंबर को

होशियारपुर  : गुरुपर्व के पावन अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल्स, पंजाब के अपने पांच अस्पतालों होशियारपुर , मोहाली, होशियारपुर, खन्ना, नवांशहर और अमृतसर में 14 नवंबर को नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कर...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बसपा ने जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से क्यों निकाला : जानिए कारण और कौन है नया अध्यक्ष

 पंजाब की राजनीति से जुड़ी अहम खबर है। बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि हाईकमान ने पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!