क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे छात्र : सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता : किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 4 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने सोमवार को क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मलित हुए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य जीवन मे संस्कार और अनुशासन आता है। किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश है कि शिक्षा क्षेत्र को अधिक सुदृढ़ बनाया जाये और जहां कमी है उसमें सुधार किया जाए। जिससे शिक्षा का स्तर और ऊंचा हो।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, मजबूत सड़क नेटवर्क, अच्छी शिक्षा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋषबा देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 11 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन निदेशक अनुराग शर्मा, ब्लाक युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र राव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्षा कांता देवी, पर्व नगर पंचायत अध्यक्षा रुचि कपूर, निदेशक क्रियोंस वर्ल्ड स्कूल घनश्याम अवस्थी, एमडी क्रियोंस स्कूल रिशु अवस्थी, मिलाप राणा, अमित कपूर, नगर परिषद् पार्षद चम्पा चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, एसडीओ जल शक्ति, अर्चित, अजय गोड, व अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के कायाकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार, डीसी ने दिए औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

रोहित भदसाली।  देहरा , 31 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार देहरा विधानसभा क्षेत्र के कायाकल्प को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। देहरा की विकास योजना को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ , धर्मशाला, 9 दिसम्बर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना, : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला   : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप टीमों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्वीप टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई। इसमें ऊना कॉलेज, भढ़ोलियां खुर्द, रैंसरी, ग्राम पंचायत लालसिंगी, कोटला...
Translate »
error: Content is protected !!