क्षय रोग एक समाजिक व आर्थिक खतरा है जिसको कोई भी सरकार एवं विभाग अकेले तब तक उन्मूलित नहीं कर सकते : डीसी राघव शर्मा

by
ऊना : बचत भवन ऊना में आज जिला स्तरीय विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना को क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक से सम्मानित किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सभी विभागों, मीडिया व आम जनमानस ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
उपायुक्त ने कहा की क्षय रोग एक समाजिक व आर्थिक खतरा है जिसको कोई भी सरकार एवं विभाग अकेले तब तक उन्मूलित नहीं कर सकते जब तक समाज की सहभागिता न हो। उन्होंने कहा की अन्य विभाग भी अपने कार्यों के साथ साथ क्षय रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर कार्य करें ताकि क्षय रोग को भारत सरकार द्वारा निर्धारित 2025 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति अपने स्तर पर क्षय रोग को नियंत्रित करने के लिए खांसी के शिष्टाचार का पालन करना, लम्बे समय की खांसी को नजर अंदाज न करना व अपने बलगम की जाँच शीघ्र अति-शीघ्र करवा कर अपनी सहभागिता को क्षय रोग उन्मूलन में दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उद्योग विभाग व नगर पंचायतों से समन्वय स्थापित कर उद्योगों व व्यवसायिक संस्थानांे के मालिकों के साथ एक कार्यशालाएं आयोजित कर क्षय रोग के प्रति जागरुक किया जाए ताकि कोई क्षय रोग संभावित कामगार प्रभावित न हो।
उन्होंने सन्देश देते हुए कहा की अगर कोई व्यक्ति विशेष मधुमेह, कैंसर उच्च रक्तचाप, गुर्दों की बीमारी व एड्स से ग्रसित है तो उन्हें हर तीन माह बाद अपने बलगम की जाँच करवा लेनी चाहिए क्यांेकि इन लोगों में क्षय रोग होने सम्भावना ज्यादा होती है।
उन्होंने बताया की जिला ऊना क्षय रोग विभाग के द्वारा क्षय रोग के मरीजों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है जिनमें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 500 रुपये प्रति माह, मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत सभी प्रतिरोधी दवाएं व मरीजों को 1500 रुपए अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त एक ओर जहाँ क्षय रोग की जाँच निःशुल्क उपलबध है वहीं दूसरी और क्षय रोगी का उपचार व् अन्य जाँच भी निशुल्क प्रदान की जा रही है वहीं क्षय रोगी 99 डॉट्स के माध्यम से अपने घर द्वार पर उपचार की सुविधा भी ले सकता है। इस मौके पर उपायुक्त ऊना ने जिला स्तरीय विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जागरुकता रैली को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया तथा क्षय रोग सम्बन्धी जानकारी जैसे लक्षण निदान व उपचार को जन जन तक पहुँचने व टी बी मुक्त हिमाचल एंड्राइड एप डाउनलोड करने का भी जनमानस से आह्वान किया और इस अवसर पर विभाग द्वारा निशुल्क मास्क भी वितरित किये गए।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा चैधरी, एडीसी डाॅ अमित शर्मा, एसडीएम डाॅ निधि पटेल, सीएमओ डाॅ रमण कुमार शर्मा, आईएमए प्रधान डाॅ राकेश अग्निहोत्री, जीएम इंडस्ट्री अंशुल धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, क्षय रोग प्रभारी डाॅ अजय अत्री सहित समस्त बीएमओ व आशावर्कर, सरकार व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

ऊना: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ऊना के सौजन्य से आज प्रेम नगर वार्ड 1 में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांवटा से लापता नाबालिग रोपड़ से बरामद : बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपेगी पुलिस, धरना समाप्त

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा से लापता युवतो को पुलिस ने रोपड़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आज का धरना वापस ले लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंडबाड़ी स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार किए वितरित : राज्य में 2050 विद्यालयों को बनाया जाएगा उत्कृष्ट: बुटेल

पालमपुर, 8 जनवरी। राज्य में 2050 उत्कृष्ट पाठशालाएं स्थापित की जाएंगी ताकि बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने राजकीय उत्कृष्ट...
Translate »
error: Content is protected !!