खड़ामुख- होली-नयाग्रां सड़क के तहत आरडी 0-280 से 0-620 में निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

by

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए आदेश

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी सड़कआ, पातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की रहेगी अनुमति, 20 फरवरी 2025 तक प्रभावी रहेंगे आदेशए

एम नाथ। चंबा : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उलांसा -सुलाखर वाया सतनाला संपर्क सड़क के तहत खड़ामुख से ओपण हिस्से के जारी निर्माण कार्यों के चलते जनहित की सुरक्षा को लेकर खड़ामुख- होली-नयाग्रां मुख्य मार्ग में आरडी 0-280 से 0-620 के हिस्से में 20 फरवरी 2025 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित तथा सड़क को बंद रखने के आदेश मोटर वाहन अधिनियम के तहत जारी किए हैं।

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी के हवाले से जारी आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के हिस्से में कटिंग के प्रस्तावित कार्यों को शुरू करने से पत्थर -मलवे इत्यादि के गिरने से लोगों की सुरक्षा को लेकर लिए सूचित किए जाने के पश्चात आदेश जारी किए गए हैं।
हालांकि जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी । साथ में आपातकालीन स्थिति में निर्माण कार्यों को बंद रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के प्रस्तावित दौरे पद बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल को करे आपदा राज्य घोषित

एएम नाथ। शिमला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनका संभावित दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल : NIA ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया गया है। जैसे ही वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों मेंबाधित रहेगी

कण्डाघाट : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!