खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

by

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।
खुले दरबार में लुधियाना की एक नामी कंपनी शाहपुरी इंडस्ट्रीज जो कि FIEO फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की सदस्य है ने खन्ना को बताया कि उनकी फर्म की ओर से सिमरदीप सिंह को 10 जून से 13 जून तक तेहरान में आयोजित होने वाले व्यापार मेले में भाग लेने के लिए ईरान भेजा गया था। उन्होंने बताया कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण सिमरदीप सिंह अब ईरान के शुमाल में फंसा हुआ है और भारत वापसी के मार्ग खोजने में भारी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। पिता जसपाल सिंह ने खन्ना से मांग की कि उनके बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत वापिस लाया जाए। पीड़ित पिता की व्यथा सुनते हुए खन्ना ने तुरंत इस मामले को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. ऐस. जयशंकर के ध्यान में लाया और पत्राचार की औपचारिकताएं पूरी की। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार विदेशों में अपने लोगों के साथ दिनरात कड़ी है और उनकी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार की मदद से सिमरदीप सिंह के जल्द सकुशल भारत वापिस आने की उम्मीद है। इसके आलावा खन्ना ने लोगों की समस्याओं को भारत सरकार, राज्यपाल और प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सहयोग से हल करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य क्या है? …दिल्ली में हार के बाद योगेंद्र यादव ने बताया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की करारी हार के बाद उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि, यह पार्टी दिल्ली में ही बनी है और...
Translate »
error: Content is protected !!