खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटी 16.50 लाख रुपए की ग्रांट

by

लोकसभा क्षेत्र का सर्वापक्षीय विकास प्राथमिकता
खरड़, 25 नवंबर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए, अपने संसदीय कोटे से जारी 16.50 लाख रुपए की ग्रांट खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग गांवों माजरी, बुथगढ़, बड़ोदी, फांटवा, बजीदपुर और मानकपुर शरीफ के गांवों के निवासियों को भेंट की गई।
इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि काग्रेस हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और काग्रेस की सरकारों के दौरान ही पंजाब व देश का विकास हुआ है।
इस दौरान उन्होंने दिनों दिन बढ़ रही महंगाई को लेकर भी केन्द्र सरकार को घेरा, जिसके चलते आम लोगों के लिए अपने घर का बजट चलाना मुश्किल हो चुका है।
जहां अन्य के अलावा, प्रधान जिला काग्रेस एसएएस नगर रणजीत सिंह पडियाला, हलका इंचार्ज विजय शर्मा टिंकू, मदन सिंह सरपंच और प्रधान ब्लाक कांग्रेस, सचिव पंजाब काग्रेस राकेश कालिया, राणा कुशलपाल, गुरसेवक सरपंच, रणजीत सिंह नांगरियां, हंस राज बूथगढ़, नवीन बांसल, बाबा राम सिंह संदीप सिंह सरपंच, अजीत सिंह बूथगढ़ सरपंच, रमा कांत कालिया पार्षद, अजीत सिंह भगोनिया पूर्व ब्लाक कांग्रेस प्रधान भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वाहनों के कटे चालान न भरने की स्थिति में वाहन होंगे ब्लैकलिस्टेड: आरटीओ रविंदर सिंह गिल

होशियारपुर, 27 मार्च l रीजनल ट्रांसलपोर्ट अधिकारी(आर.टी.ओ) रविंदर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाते हैं। यदि सेंट्रल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा भुगत रहा देश…. ट्रंप की भारत पर पेनाल्टी सुन कांग्रेस हमलावार

नई दिल्ली । कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सरकार को घेर रहे हैं। अंकल सैम ने एक और ट्वीट कर...
article-image
पंजाब

माहिलपुर की नगर पंचायत के चुनाव के लिए आप तैयार – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने माहिलपुर में पत्रकारों से विशेष बातचीत दौरान कहा कि माहिलपुर में होने वाली नगर पंचायत के चुनाव के लिए...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गढ़शंकर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

गढ़शंकर-संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जियो दफ्तर गढ़शंकर के आगे आज 185 वें दिन जिंदर सिंह और सोहन सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल...
Translate »
error: Content is protected !!