खस्ताहाल गढ़शंकर-नंगल लिंक सड़क को जल्द से जल्द बनाने की मांग : कंडी संघर्ष समिति ने रोष मार्च करने के बाद कंडी व बीत की समस्याओं के समाधान के लिए डिप्टी सपीकर रोड़ी को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर : कंडी संघर्ष समिति ने कंडी व बीत की समस्याओं के समाधान के लिए स्टेट कन्वीनर कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर में रोष मार्च करने के बाद गढ़शंकर के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से कंडी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने की मांग की गई है। उक्त ज्ञापन में खस्ताहाल गढ़शंकर-नंगल लिंक सड़क (पंजाब को हिमाचल प्रदेश के साथ जोड़ती है और इस सड़क के रास्ते लाखो श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं) को जल्द से जल्द बनाने, इलाके में चल रही अवैध माइनिंग पर नकेल कसने, नशे के तस्करों पर कड़ी कारवाई करने, खैर माफिया पर नकेल कसने, नशे की स्मगलिंग का विरोध करने पर संघर्ष समिति के वर्करों पर दर्ज केस रदद् करने, कंडी नहर में पानी छोड़ने, लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों का प्रबंध करने, बिजली, सीमेंट, पेट्रोलियम पदार्थों व गाडियो पर लगाये गए गाओ टेक्स की राशि से इलाके में गऊशाला खोलने, मनरेगा योजना को 365 दिन लागू करने व दिहाड़ी 700 रुपये करने, जनतक प्रणाली में 14 जरूरी वस्तुओं को आधे मुल्य पर उपलब्ध हो, कंडी क्षेत्र के स्कूल, अस्पताल व अन्य सरकारी कर्मचारियों को पहाड़ी अलॉन्सदेने, अघोषित बिनली कटो से निजात दिलाने, विधवा-बुढ़ापा पेंशन को 2500 रुपये करने, कंडी इलाके के लोगों के लिए फ़ौज में कोटा बढ़ाने, लोगों को बिना व्याज पर कर्ज उपलब्ध कराने, शिक्षा-सेहत विभागों में ठेका प्रणाली बंद करने, रिक्त पदों को भरने, संचाई के लिए डीप ट्यूबेल लगाने, खराब ट्यूबवैल को ठीक करने, हर ट्यूबवेल पर जनरेटर उपलब्ध कराने, कंडी इलाके में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन जारी करने, फसलों के लिए कीट नाशक व उर्वरक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराने और कंडी क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान व स्पेशल पैकेज देने की मांग की गई है। इस दौरान कंडी संघर्ष समिति के सदस्य अविनाश चंदर, मोहन लाल, गुरचरण सजंघ, बलदेव राज, इंदरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले...
article-image
पंजाब

कार ने महिला राहगीर को रौंदा और हुए फरार : घटना CCTV में कैद

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर के मुख्य बाज़ार में एक पंजाब नंबर की एक तेज रफ़्तार कार  एक महिला राहगीर को कुचल कर मौके से फरार हो गई। हैरान कर देने वाली बात...
article-image
पंजाब

IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली का सेट पैटर्न – लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करती , विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को वोट : सांसद संदीप पाठक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की हार का यह कहकर बचाव किया है कि जनता पुराने पैटर्न पर रही।...
Translate »
error: Content is protected !!