खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को 1.22 लाख के चेक भेंट : जसप्रीत सिंह दरड़ यादगारी वजीफा स्कीम के तहत

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को प्रवासी भारतीय समाजसेवी दर्शन सिंह पिंका इब्राहिमपुर द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में जारी जसप्रीत सिंह दरड़ यादगारी वजीफा स्कीम के अंतर्गत 25 जरुरतमंद विद्यार्थियों को एक लाख 22 हजार की राशि के चेक भेंट किए गए।
कालेज गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व संबंधी करवाए गुरमति समागम के समापन मौके कालेज एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन आर.एस. पठानिया तथा मैंबर रणजीत सिंह बंगा द्वारा जरुरतमंद विद्यार्थियों को वजीफा राशि के चेक भेंट किए गए। इस मौके पर कैप्टन आर.एस. पठानिया तथा रणजीत सिंह बंगा ने दर्शन सिंह पिंका द्वारा जरुरतमंद विद्यार्थियों के सहतार्थ उपरोक्त उद्यम की प्रशंसा की। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कालेज के पूर्व विद्यार्थी यूएसए निवासी दर्शन सिंह पिंका द्वारा अपने सुपुत्र स्व. जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए डेढ़ लाख की राशि दी गई है और इससे कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई हासिल करने में आर्थिक सहयोग मिला है। जिसको लेकर उन्होंने उक्त दानी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समूह स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी की धार्मिक परीक्षा पास की

दो छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर: 28 अगस्त: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल ली जाती धार्मिक परीक्षा में सफलता...
article-image
पंजाब

बहू की मौत – स्कूटी सवार सास-बहू को बस ने कुचला : आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

 अबोहर :  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां एक बस ने स्कूटी पर जा रही सास-बहू को कुचल दिया। हादसे में बहू की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में 6 अहम बिल पास, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज संपन्न हो गया। सत्र का आयोजन प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। सत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!