खालसा कालेज माहिलपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया

by

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देश पर एनएसएस यूनिट के इंचार्ज प्रो बलबीर कौर व प्रो राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में कालेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। ‘स्वच्छता ही सेवा’ उद्देश्य को लेकर लगाए शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में प्रो बलबीर कौर व प्रो राजिंदर प्रसाद ने कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए विजय बंबेली पर्यावरण व वातावरण चिंतक ने अपने संबोधन में वातावरण की संभाल में एनएसएस विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे योगदान पर विचार पेश किए व उन्हें हवा, पानी व मिट्टी को दूषित होने से बचाने के संबंध में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने यूनिट के विद्यार्थियों से सामाजिक बुराइयों से लड़ने व अच्छा स्वस्थ साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस शिविर आयोजकों ने बताया कि इस दौरान कालेज की सफाई व एनएसएस यूनिट द्वारा गोद लिए गांव बाहोवाल में सामाजिक कार्य किये जायेंगे
फ़ोटो.:
एनएसएस शिविर का उद्घाटन करते हुए विजय बंबेली का सन्मान करते हुए डॉ जसपाल सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12वें शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पर धमाई का कब्जा

गांव धमाई ने गढ़शंकर की टीम को 1 – 0 हराया- अंडर 17 व 19 के छात्रों के एथलेटिक्स मुकाबले भी करवाए- गढ़शंकर :शहीद -ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट...
article-image
पंजाब

बाढ़ से त्रस्त किसानों के प्रति बेपरवाह है मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

पंजाब बाढ़ में डूब रहा है भगवंत मान तमिलनाडु में मौज मस्ती में व्यस्त होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि अपने...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया एक बार फिर से सिट के सामने पटियाला में हुया पेश : मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया पूर्व अकाली नेता संधू के साथ धक्केशाही कर मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए किया जा रहा मजबूर

पटियाला : एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई वाली सिट के सामने पटियाला में पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को एक बार फिर से पेश हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हीनों ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भम्मियां में फूलदार, फलदार व छायादार पौधे लगाए

गढ़शंकर, 7 अगस्त: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, उपकार ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डी सिंह बीहड़ां के नेतृत्व में आनंद आश्रम भम्मियां में छायादार, फलदार, फूलदार पौधे लगाए और लोगों से कम से...
Translate »
error: Content is protected !!