खालसा कालेज में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप में 43 यूनिट रक्तदान

by
गढ़शंकार।   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत अभियान, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया।
बीडीसी ब्लड सैंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से लगाए गए रक्तदान कैंप का उद्घाटन ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह भूलेवाल राठां पूर्व विधायक तथा जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल द्वारा रीबन काट कर किया गया। इस मौके पर ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह भूलेवाल राठां तथा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों तथा इलाके के रक्तदानियों का सम्मान किया। ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह भूलेवाल राठां ने कहा कि रक्तदान करना महादान है। जिससे हम मुश्किल समय में दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं।
प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य में समाज प्रति सेवा तथा दूसरों के प्रति समर्पण की भावना पैदा होती है।
कैंप में कालेज के विद्यार्थियों तथा अन्य व्यक्तियों ने 43 यूनिट रक्तदान करके समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान डाला। रक्तदान कैंप के दौरान डा. अजय बग्गा तथा ओपी शर्मा चीफ मैनेजर बी.डी.सी. ब्लड सैंटर नवांशहर की टीम ने कैंप के तकनीकी प्रबंधों की जिम्मेदारी निभाई तथा विद्यार्थियों को जागरुक किया।
कैंप की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के प्रभारियों, यूनिट इंचार्ज तथा समूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। इस मौके पर मोटीवेटर भूपेन्द्र सिंह राणा, तरलोक सिंह नागपाल, रवि सिंह रल्ल तथा डा. कृष्ण बधन विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पहुंची हिमाचल आरजीडी की लड़ाई : CM की अगवाई में राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेगा मंत्रिमंडल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल का राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद अब यह लड़ाई शिमला से दिल्ली पहुंच गई है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मृतक के घर जाने से प्रशासन ने हमें रोका, कल सभी जिलों में करेंगे धरना प्रदर्शन, हत्याकांड ने हमारी आत्मा को झकझोर कर रख दिया , : बिंदल

चंबा :हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन 4 बार उनसे मिले, 1 घंटे इंतजार किया और श्री राम जय जय राम का पाठ भी किया पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने...
article-image
पंजाब

श्रावण मास में शिव आराधना से होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण — महंत रमेश दास जी शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दतारपुर स्थित गती मशीन बाबा लाल दयाल धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत महंत रमेश दास जी शास्त्री ने श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त मानवता को शुभकामनाएं देते हुए भगवान...
Translate »
error: Content is protected !!