खालसा कालेज में पृथ्वी दिवस पर आयोजित समागम दौरान  : ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन की समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रयत्न करने का आह्वान

by
गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीड ड्राइव चलाई गई, जिस दौरान विद्यार्थियों एवं प्रोफैसर्स द्वारा विभिन्न मौसमी वृक्षों तथा पौधों के बीजों पर आधारित सीड-बाल बनाए गए। विद्यार्थियों ने कालेज परिसर में नीम, तुलसी, मैरीगोल्ड व अन्य सजावटी पौधे लगाए। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने पृथ्वी के महत्व पर जानकारी दी एवं आसपास के वातावरण को साफ सुथरा बनाने एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर लाइफ साइंस विभाग प्रभारी डा. मनबीर कौर, प्रोफैसर डा. कुलदीप कौर, प्रोफैसर अश्वनी कुमार व प्रोफैसर सोनिका मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को सीड ड्राइव बनाने के लिए प्रेरित करते हुए धरती पर वृक्ष लगा कर  ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन की समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रयत्न करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘सीड बाल’ वृक्ष लगाने का सबसे आसान तरीका है तथा धरती पर बढ़ रहे जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वृक्ष लगाने अत्यंत जरुरी हैं। सीड ड्राइव में 40 के लगभग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा राकेश शर्मा  :  देहरा /तलवाड़ा l  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 26 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर से चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव पनामा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में भव्य समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 7 दिसंबर : बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल, कुक्कड़ मजारा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बीत और कंडी क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!