खालसा कालेज में विश्व वातावरण दिवस वैबीनार करवाया एवं पौधे लगाए

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग ने प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व वातावरण दिवस मनाते हुए वैबीनार करवाया एवं कालेज कैंप में पौधे लगाए गए। कालेज के लाइफ साइंस विभाग एवं आईईआई पंजाब द्वारा करवाए गए संयुक्त कार्यक्रम के तहत कालेज में पौधारोपण किए जाने के उपरांत वैबीनार के आरंभ में डा. कुलदीप कौर ने वातावरण दिवस के महत्व संबंधी जानकारी प्रदान की। इंजीनियर सुखदेव सिंह मुंडी ने वैबीनार में शामिल वक्ताओं तथा भाग लेने वालों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डा. सुब्रर्ता मिश्रा ने ग्लोबल इनवायरमैंट पर विचार पेश करते हुए कहा कि बढ़ते हुए तापमान ने विभिन्न समस्याओं को जन्म दिया है। डा. लाभ सिंह ने कहा कि हम सभी को वातावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। मुख्य अतिथि डा. टीएस कमल ने प्लास्टिक का कम प्रयोग करने एवं विभाग प्रभारी डा. मनवीर कौर ने खुशहाली के लिए अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छे वातावरण को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए समाज में रहते सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने वातावरण संरक्षक लेकर सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैब ड्राइवर की हत्या : जैश का टेरर मॉड्यूल..कश्मीर से 3 लोग गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. इस केस में जम्मू-कश्मीर से तीन लोगों की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
article-image
पंजाब

राणा चंद्रभान को श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया

गौशाला के विकास के लिए पूरी लगन से काम करेंगे: चंद्रभान गढ़शंकर -श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर की कमेटी के चुनाव के संबंध में श्री कृष्ण गौशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें...
article-image
पंजाब

28-29 मार्च को की जा रही दो दिवसीय हड़ताल में पंजाब जल स्त्रोत विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्यां में शमूलियत करेगें : चौहान

गढ़शंकर। देश की प्रमुख्स केंद्री ट्रेड युनियनों व कर्मचारी फैडरेशनों के सयुंक्त आहावान पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों की मजदूर कर्मचरी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च को की जा रही दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!