खूब बिक रही है कोल्हापुरी चप्पल होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 में : कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 450 से लेकर 3000 तक

by

होशियारपुर, 3 मार्च:  होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 दशहरा ग्राउंड में आकर्षक और मजबूत कोल्हापुरी चप्पलें हर किसी के आकर्षण का केंद्र हैं ।असली लेदर से निर्मित और चप्पलों की शिल्प कौशल कोल्हापुरी चप्पलों की सुंदरता को बढ़ाती है। फेस्ट दशहरा ग्राउंड में  हस्तशिल्प बाजार में विशेष कोल्हापुरी चप्पलों की खूब बिक्री हो रही है। वर्ली मुंबई से लेदर का सामान बिक्री के लिए आए हरदीप सिंह बताते हैं के उनके पास कच्चे चमड़े से निर्मित चप्पल, लेडीज पर्स, लैपटॉप बैग की बेशुमार वैरायटी है। कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 450 से लेकर 3000 तक है। नेचर फेस्ट दशहरा ग्राउंड में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, इनमें कोल्हापुर चप्पल, गुड़, मसाले, सांगली हल्दी, किशमिश, चटाई महाबलेश्वर शहद, पैठानी पर्स, नंदुरबार मसाले, पापड़ और चटनी, सोलापुर टेरी तौलिया, धारावी बैग, माथेरान चप्पल, घर की सजावट के सामान, हाथ की पेंटिंग, विभिन्न क्लस्टर शामिल हैं।
फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट कंपीटीशन : 
फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट कंपीटीशन में माउंट कार्मल स्कूल पहले, जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में वुडलैंड ओवरसीज स्कूल पहले स्थान पर, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल दूसरे व सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचे दो राष्ट्रीय ध्वज, होशियारपुर शहर में लगाए जाएंगे : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले किया भूमि पूजन होशियारपुर, 26 जुलाई : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की शोभा बढ़ाने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

माहिलपुर मनी चेंजर लूट का मामला : 48 घंटे निकल जाने के बाद भी मनी चेंजर लूट के आरोपी माहिलपुर पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर

डीएसपी गढ़शंकर कर रहे हे बाईक को पहचानने दावा पुलिस की ढीली करवाई को कस्बा के व्यापारियों ने किया था ट्रैफिक जाम माहिलपुर  : कस्बा माहिलपुर में फगवाड़ा रोड पर 16 दिसंबर देर शाम...
article-image
पंजाब

भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके कहा सुखबीर बादल ने : मुख्यमंत्री मान ने जोरदार हमला करते हुए किया ट्वीट…आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा

चंडीगढ़ : अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर...
Translate »
error: Content is protected !!