खेल तनाव मुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट सम्पन्न

by

 

सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखने में सहायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी में तीन दिवसीय 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को आज पहले से कहीं अधिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में खेल एवं व्यायाम जहां कर्मियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं वहीं उनकी शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 04 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
अनिरुद्ध सिंह ने इस अवसर पर ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट की स्मारिका का विमोचन भी किया।
उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में हिमाचल की स्वर्ण पदक विजेता टीम की वंदना ठाकुर को 51 हजार रुपए का चैक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट में 14 इकाईयों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बैडमिन्टन टूर्नामैंट के डबल वर्ग में पीएसपीसीएल के हरमिंदर सिंह गिल तथा लखविंदर पाल सिंह प्रथम, यूपीएसजी के गोपाल सिंह तथा ललित कुमार द्वितीय व एचपीएसजी के सुरेन्द्र कुमार तथा वीरेन्द्र कुमार एवं ओपीटीसीएल के जय प्रकाश सिंह तथा सत्या नारायण प्रधान तृतीय स्थान पर रहे।
बैडमिन्टन टूर्नामैंट के एकल वर्ग में पीएसपीसीएल के लखविंदर पाल सिंह पहले, पीएसपीसीएल के हरमिंदर सिंह गिल दूसरे व एमएसपीजीसीएल के प्रियम शुभलोक तथा यूपीएसजी के रक्षित भण्डारी तीसरे स्थान पर रहे।
पुरूष टीम प्रतियोगिता में पीएसपीसीएल पंजाब प्रथम, यूपीएसजी उत्तराखण्ड द्वितीय व ओपीटीसीएल ओडिसा एवं बीबीएमबी पंजाब तृतीय स्थान पर रहे।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस नेता रमेश चौहान, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत बड़ोग के उप प्रधान गुरदेव, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, हिमफेड के निदेशक मोहन मैहता, ऑल इंडिया विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जगदीश रे, महासचिव राकेश ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू प्रणव चौहान सहित अन्य गणमान्य व विद्युत बोर्ड के प्रतिभागी उपस्थित थे।
.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा :पवित्र मणिमहेश डल झील के आस-पास कच्चरा, गीले कपडे और स्नान उपरान्त अपने अधोवस्त्र इधर-उधर न फैकें

मणिमहेश : यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे वातावरण दूषित हो तथा पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति हो। खाली प्लास्टिक की बोतलें एवं रैपर इत्यादि खुले में न फेकें...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के संधोल क्षेत्र में हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : ग्राम पंचायत सोहर में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने गिनाईं सरकार की सवा साल की उपलब्धियां, सुनीं जन समस्याएं

एएम नाथ। संधोल,मंडी, 24 फरवरी। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए काम कर रही...
Translate »
error: Content is protected !!