खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: गोमा

by
कांगड़ा वैली कार्निवल में विभिन्न खेलों के विजेताओं को किया पुरस्कृत
एएम नाथ। धर्मशाला, 27 दिसंबर। युवा सेवाएं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान आयोजित कबड्डी, बैडमिंटन और बाॅलिवाल खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत कहा कि खेलों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार आधुनिक सुविधाएं, पुरस्कार राशि, बेहतर डाइट मनी और रोजगार के अवसर सृजित कर रही है ताकि युवा खेलों की ओर प्रोत्साहित हों।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग किया जा रहा है ताकि वह सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। बेहतर पुरस्कार राशि और रोजगार के अवसर जैसे प्रोत्साहनों से युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेल गतिविधियों को विस्तृत स्तर पर बढ़ावा दे रही है जबकि पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र की अनदेखी की थी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए रोजगार में तीन प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है, उन्होंने कहा कि खेलों में वर्तमान वित्त वर्ष में 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य में खेल के मैदान और आधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण और रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। ओलंपिक, विंटर ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को अब 5 करोड़ रुपये, रजत को 3 करोड़ और कांस्य को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़, रजत पदक विजेताओं की राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं की राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये किया गया है। राष्ट्र मंडल खेलों और पैरा राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर खेल अधोसंरचना के निर्माण, पुरस्कार राशि में वृद्धि जैसे प्रयासों से हिमाचल में नई पीढ़ी के चैंपियन तैयार हो रहे हैं। हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और हिमाचल खेल क्षेत्र में ‘ग्राउंड लेवल से ग्लोबल’ स्तर तक पहुंच रहा है।
कबड्डी की लड़कों की प्रतिस्पर्धा में सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर विजेता रही जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला छात्र दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर पहले स्थान पर रही जबकि धर्मशाला गर्लस की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बैडमिंटन में सिंगल प्रतिस्पर्घा में प्रिया प्रथम, राव्या दूसरे तथा प्रांजल तीसरे स्थान पर रहीं जबकि डब्लस में राव्या और प्रिया पहले और प्रांजल और भावना दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि पुरूष वर्ग में सिंगल प्रतिस्पर्धा में निशांत पहले और कनव दूसरे स्थान पर रहे। जबकि डब्लस में शिवेनदीप और निशांत पहले और कनव के साथ निर्जल दूसरे स्थान पर रहे।
बालीवाल की लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में टीम कांगड़ा ने पहला ईनाम हासिल किया जबकि धर्मशाला धुरंधर ने दूसरा ईनाम हासिल किया। इसके अलावा लड़कों की प्रतिस्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याॅज धर्मशाला विजेता रही जबकि सेंट मैरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, बाघणी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, पार्षद अनुराग, एसडीएम मोहित रत्न, उप निदेशक पर्यटन विनय धीमान सहित गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला प्रशिक्षुओ के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन

ऊना, 9 सितंबर: पशु पालन विभाग ऊना द्वारा महिला प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित छः दिवसीय कार्यशाला का समापन आज उप निदेशक पशु पालन विभाग ऊना के सभागार में हुआ। यह जानकारी देते हुए उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का संजय अवस्थी ने लिया जायज़ा

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 30 नवम्बर, 2023 के प्रवास के दृष्टिगत सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!