गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

by

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता
ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों पर आज बीडीओ कार्यालय अंब में बुलाई गई बैठक में दी।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार जनमंच के लिए आयोजन के लिए 10 ग्राम पंचायतों का समूह बनाया गया है, जिसमें 5 पंचायतें अंब तथा 5 पंचायतें गगरेट विकास खंड की हैं। चयनित पंचायतों में अंदौरा अप्पर व लोअर, कलरूही, मुबारिकपुर, शिवपुर, भंजाल अप्पर तथा लोअर, अमलैहड़, रामनगर और नकड़ोह शामिल हैं। एडीसी ने कहा कि जनमंच हिमाचल प्रदेश सरकार का एक अहम कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनके घर-द्वार पर करना है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि इस दौरान विभाग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चयनित पंचायतों में शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़े, ताकि पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
एडीसी ने सभी अधिकारियों को प्री-जनमंच गतिविधियों के दौरान अपने-2 विभागों से संबंधित समस्याओं व शिकायतों के निपटारे की संपूर्ण सूचना जनमंच कार्यक्रम से पहले संबंधित एसडीएम व बीडीओ को उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एसडीएम अंब मनेश कुमार यादव, एसडीएम गगरेट विनय मोदी, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ अंब सुदर्शन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य? एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरणोपरांत कीर्ति चक्र एवं शौर्य चक्र से सम्मानित वीर सपूतों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि की अर्पित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल रोपड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 27 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!