गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

by

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर में गढ़शंकर-नंगल सड़क की दयनीय हालत को लेकर किये जा रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में कई गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू राज्य कन्वीनर कंडी संघर्ष कमेटी, हजूरा सिंह व गुलजारा राम ने कहा कि सड़कें विकास का आईना होती है लेकिन गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही है और सरकार इस सड़क को बनाने के मात्र झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में चल रही अवैध माइनिंग से भरे भारी वाहनों के कारण यह हालत हुई है उन्होंने कहा कि इलाके में की जा रही अवैध माइनिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए व जिम्मेदार माइनिंग माफिया के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को रात के समय आने जाने के लिए कहा जाए ताकि लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इस दौरान हजूरा सिंह, राममूर्ति, किशन नंबरदार, जीत राम, बूटा सिंह, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, पाल राम, गुरमीतसिंह, बलवीर सिंह, विंदर, जसकरण सिंह व संतोष सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेंगे – मखन सिंह वाहिद पुरी

गढ़शंकर :पंजाब सेवा सबऑर्डिनेट सर्विसेज संघ की गढ़शंकर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क, गढ़शंकर में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशिक नेताओं मक्खन...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल

 गढ़शंकर :   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय...
Translate »
error: Content is protected !!