गढ़शंकर निवासी मोहिंदर सिंह गिल के हुए मरणोपरांत नेत्रदान

by
गढ़शंकर,  2 अक्तूबर: नेत्रदान संस्था नवांशहर के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया कि मोहिंदर सिंह गिल सुपुत्र गुलजारा सिंह निवासी, वार्ड नंबर 5 गढ़शंकर का संक्षिप्त बीमारी के पश्चात देहांत हो गया था। उसके बाद मृतक के बेटे कुलवंत सिंह गिल निवासी ऑस्ट्रेलिया ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके अपने पिता महेंद्र सिंह गिल के मरणोपरांत नेत्रदान करवाने का फैसला लिया ताकि इन नेत्रों से दो अंधेरा जीवन जी रहे व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ सके। पारिवारिक सहमति के बाद, अमृतपाल सिंह अरोड़ा के माध्यम से नेत्रदान संस्था नवांशहर के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन से संपर्क किया। नेत्रदान संस्था नवांशहर के प्रधान डॉ जे डी वर्मा की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने मृतक के नेत्र प्राप्त किए। इस मौके पर संस्था के प्रधान डॉ जे डी वर्मा एवं जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने समाज सेवा के कार्य में सहयोग देने के लिए मृतक के परिवार का आभार प्रकट किया। रतन जैन ने बताया कि आज 557 वें नेत्रदानी के नेत्र प्राप्त हुए हैं। इन नेत्रों को पुनरजोत आई बैंक सोसायटी लुधियाना भेज दिया गया है जहां यह नेत्र दो जरूरतमंदों को लगा दिया जाएंगे। इस मौके पर नेत्रदान संस्था के उप प्रधान जोगा सिंह साधड़ा,कोषाध्यक्ष मास्टर हुसन लाल के अतिरिक्त पारिवारिक सदस्यों में अमृत पाल कौर (पत्नी), कुलवंत सिंह गिल(बेटा), तरनवीर कौर दयाल (बेटी), राजविंदर सिंह दयाल (दामाद), हरपाल सिंह, परमिंदर सिंह, चरनप्रीत सिंह एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर की 2.49 करोड़ की संपत्ति जब्त.. 40 किलो हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार

बठिंडा। 40 किलो हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्कर की 2 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति को सोमवार को पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मलोट के रहने वाले तस्कर...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद में आयोजित कैंप में 73 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर, 12 अगस्त: चिराग सोनी की स्मृति में गढ़शंकर दाना मंडी में आयोजित तीसरे स्वैच्छिक रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर में 73 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और चिकित्सा शिविर में 87 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

बाबा भूतनाथ मंदिर में DC अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने की पूजा अर्चना

एएम नाथ । मंडी, 15 फरवरी : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन व गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
Translate »
error: Content is protected !!