गढ़शंकर पुलिस ने देशी पिस्तौल (कट्टा) व कारतूस सहित एक को किया गिरफ्तार

by
गढ़शंकर 27 दिसंबर  – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ जयपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देशानुसार बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी (जांच) सरबजीत सिंह बाहिया और डीएस पी. दलजीत सिंह खख की देखरेख में चल रही मुहिम के तहत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान रावलपिंडी रोड पर नहर पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और तीन जिंदा राउंड 8 एमएम बरामद किए गए। जिसकी पहचान दिनेश कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 214 दिनांक 26-12-23 ए/डी 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना गढ़शंकर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयपाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।उन्होंने ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करके और गहन पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार व सीएम का पुतला कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूंका

गढ़शंकर।  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर के कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशिक नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी, जत्थेदार अमरीक सिंह, शाम सुंदर कपूर, शर्मिला रानी के...
पंजाब

31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय...
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा कर कैदियों की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सी.जे.एम ने समस्याएं सुनीं

होशियारपुर, 2 जून : मेंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर मोहाली के दिशा निर्देशों के तहत साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 15 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय...
article-image
पंजाब

अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित...
Translate »
error: Content is protected !!