गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा 

by
गढ़शंकर, 16 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस मौके पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। बारिश के मद्देनजर इस बार यह कार्यक्रम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान की बजाय स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीम श्री संजीव कुमार गौड़ ने शिरकत करते राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड से सलामी ली। इस मौके संबोधित करते उन्होंने क्षेत्र वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने संबोधित करते कहा कि हमें शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए और लोगों को नशे छोड़ने प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक तथा देशभक्ति का कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। समागम दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों को तथा विभिन्न क्षेत्रों में शानदार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समागम दौरान एसडीएम संजीव कुमार गौड़ के अलावा,  माननीय एडिशनल सिविल जज मनु मट्टू, जूनियर डिविजनल सिविल जज मिस जैसिका, जूनियर डिविजनल सिविल जज मिस ममता मेहमी, डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी,  पीए हरजिंदर सिंह धंजल, बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी, बीएनओ ब्लॉक गढ़शंकर सीमा बुद्धि राजा, बीएनओ ब्लॉक गढ़शंकर-2 प्रिं. कृपाल सिंह,  ब्लॉक विकास पर पंचायत अधिकारी गढ़शंकर मनजिंदर कौर, ब्लॉक विकास पर पंचायत अधिकारी माहिलपुर अवतार सिंह, डीएसपी जसप्रीत सिंह, तहसीलदार सुखजिंदर सिंह टिवाना, नायब तहसीलदारगढ़ गढ़शंकर कुलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार माहिलपुर रणवीर सिंह, कार्य साधक अधिकारी गढ़शंकर हरजीत सिंह, मुख्य थाना आधिकारी माहिलपुर इंस्पेक्टर जयपाल,  मुख्य थाना अधिकारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों,  सीडीपीओ गढ़शंकर गगन, सीडीपीओ माहिलपुर दीया, रणदीप कुमार, हरष आदि अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थी, अध्यापक क क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री अतिविशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु शिविर में देश के नामी गिरामी हस्तियों ने भाग लेकर भाग्य ओर भविष्य को जानने के विद्या से...
article-image
पंजाब

ABVP Fills Students with the

Hoshiarpur/10 July/Daljeet Ajnoha :  Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Hoshiarpur unit, organized a grand seminar at Sanatan Dharm Sarvhitkari Vidya Mandir, Talwara on the occasion of National Student’s Day. Shri Rahul Rana, National Secretary...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को बताया सफल, बोले- निवेशकों के उत्साह से पंजाब बनेगा निवेश का केंद्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान निवेशकों का मिला भरपूर उत्साह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में नया मील...
Translate »
error: Content is protected !!