गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

by
गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
  जानकारी अनुसार बलविंदर सिंह उर्फ गोला (35) पुत्र केहर सिंह  निवासी रोड रोड़मजारा खेतों में स्थित अपनी मोटर पर था। शाम 7. 30 बजे के करीब दो मोटरसाइकिलों पर चार अज्ञात लोग सवार होकर बहां आए। उन्होंने पूछा कि गोला व्यक्ति कौन है। जब बलविंदर सिंह ने कहा कि मैं ही गोला हूं तो मोटरसाइकिल सवारों ने उस पर गोली चला दी। जो बलविंदर सिंह के दिल में लगी और  हत्यारें मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घायल, सभी गांव हाजीपुर के : टाहलीवाल में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, पीर निगाहा जा रहे थे

 ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घाय टाहलीवाल जिला ऊना के पास हुई दुर्घटन। संस गढ़शंकर – मंगलवार को बजे गढ़शंकर के गांव हाजीपुर से ट्रैकटर ट्राली पर सवार होकर लंगर...
article-image
पंजाब

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के आदेशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बाढ़...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी : तीन के खिलाफ केस दर्ज

गढ़शंकर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना गढ़शंकर पुलिस ने एसएएस नगर मोहाली की 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चेतन...
article-image
पंजाब

संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी : गांव टिब्बा टपरियां के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा

रूपनगर, 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गांव टिब्बा...
Translate »
error: Content is protected !!