गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

by

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में सैंकड़ों की तादाद में विभिन्न गांवों से राजपूताना समाज ने शामिल होकर महाराणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गौरवशाली मौके पर जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर पंजाब सरकार की ओर से राजपूत समाज एवं इलाका निवासियों को महाराणा के जन्म दिवस की बधाई दी और महाराणा को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ साथ अन्य वीर योद्धाओं की बहादुरी को भी सराहा। उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है समाज को उनके नक्शे कदम पर चलने की, वे अपने लिए नहीं बल्कि पूरे समाज की रक्षा हेतु संघर्ष करते खुद को कुर्बान कर गए। उन्होंने राजपूत सभा के अच्छे कार्य को देखते हुए एक लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पठानकोट से लेकर चंडीगढ़ तक रोड को डबल किया जाएगा और जल्दी ही चंडीगढ़ चौक गढ़शंकर जिसे पंजाब सरकार महाराणा प्रताप चौक घोषित कर चुकी है वहां महाराणा की आदमकद प्रतिमा की भव्य ऊसारी एवं विस्तार किया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बहुत जलद गढ़शंकर का विलय नवां शहर में किया जाएगा जिससे आम लोगों को बहुत सुविधा होगी। हवन यज्ञ उपरांत मुख्य मेहमान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी को सिरोपा व सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर प्रधान राणा उदय भानू चंद्र, दविंदर राणा, जे एस परिहार, बलबीर राणा, जरनैल सिंह राणा, दिनेश राणा, सलिंदर सिंह, चंद्रभान सिंह, राजीव राणा, अश्वनी राणा, बलबीर सतनौर, तरसेम बिल्ड़ों, तरसेम सतनौर, भीम सिंह, ओंकार कंवर, बलजीत राणा, कैप्टन राघो सिंह, गुलशन राणा, अवतार राणा, राजा महीपाल, अजय राणा कैप्टन अजय राणा, राणा धर्मपाल, राणा कश्मीर सिंह, वरिंदर ठाकुर, पंडित आशीष कुमार, राणा चन्दन सिंह, सचिव बूटा ठाकुर एवं बड़ी संख्या में वीरांगनाएं मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के आवास के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच न होने के मुद्दों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के कानून संशोधन पर बाजवा का गंभीर आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब प्रबंधन और नगरपालिका संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1920 की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ सिर्फ पंजाब का – आप नेता हरपाल सिंह चीमा बोले- हरियाणा को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

आम आदमी पार्टी  का कहना है कि चंडीगढ़, पंजाब का है और यहां विधानसभा भवन के निर्माण के लिए हरियाणा को एक इंच भी जमीन नहीं दी जानी चाहिए. आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
पंजाब

पटवार भवन गढ़शंकर में श्रद्धांजलि समारोह के बाद जसवंत सिंह पटवारी की तस्वीर लगाई गई

गढ़शंकर : पटवार भवन के संस्थापक एवं समाजसेवी कामरेड जसवंत सिंह पटवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए पटवार भवन गढ़शंकर में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!