गढ़शंकर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया : तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, उल्टी और पसीना आकर बुखार उतरना और मरीज को कमजोरी महसूस होने जैसे मलेरिया के लक्षण होते – जसवीर सिंह

by
गढ़शंकर, 25 अप्रैल: सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलविंदर कुमार की हिदायतों व एसएमओ पोसी डॉ. रघवीर सिंह  के निर्देशानुसार गढ़शंकर के दोआबा पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें स्वास्थ्य निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। यह मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, उल्टी और पसीना आकर बुखार उतरना और मरीज को कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण होते हैं।
          उन्होंने कहा कि  मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें, कूलरों को हर हफ्ते साफ करें, रसोई के बर्तनों, टायर, गमलों आदि में बारिश का पानी जमा न होने दें। पीने का पानी ढककर रखें, पूरी बांहें ढककर रखें। मच्छर भगाने वाली क्रीम और मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मलेरिया का इलाज एवं जांच निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर बरदेव सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक, जसपाल सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक, अमर नाथ, राजेश परती, विकास कुमार, किशोर कुमार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की नई एक्साइज नीति : ठेकेदार 6.5 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करके अपने मौजूदा ग्रुप का करवा सकेंगे रिन्यूनवीनीकरण

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य की नई एक्साइज नीति को मंजूरी दे दी है, जिससे शराब प्रेमियों को राहत मिली है। इस वर्ष राज्य में शराब की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!