गढ़शंकर : कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी ने विस्त दोआब नहर के साथ बनाए मिनी बाईपास को आज रेलवे विभाग के अधिकारीयों ने पुलिस के साथ पहुँच कर बंद कर दिया है। क्योकिं यह मिनी बाईपास यहां से निकलता है वहां पर रेलवे लाइन विछी हुयी है।
कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी ने होला मोहल्ला के दौरान ट्रैफिक की गंभीर समस्या को देखते हुए गढ़शंकर में एक विस्त दोआब नहर के साथ से गढ़शंकर बंगा रोड से गढ़शंकर नवांशहर रोड़ तक बनाया था। कयोंकि संगत इस दौरान भारी संख्यां में तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब को होला मोहल्ला के अवसर पर जाती है। जिसके चलते संत बाबा सतनाम सिंह जी ने यह मिनी बाईपास बनाया था। जिससे संगत को और उसके बाद आम लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिली थी।
रेलवे के अधिकारी गत दिनों भी आए थे लेकिन स्थानीय कुछ संगठनों के विरोध के बाद चले गए थे। लेकिन आज फिर से रेलवे के कुछ अधिकारी पुलिस बल के साथ आये थे और उन्होनों रेलवे लाइन के उप्पर से मलवा हटा कर दोनों और से मिनी बाईपास को बंद कर दिया।
रेलवे अधिकारी सम्पर्क करने पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। एसएसई रेलवे नवांशहर का मोबाइल देर शाम तक बंद आ रहा था। हलाकिं एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संतों के होला मोहल्ला के दौरान कुछ समय के लिए टेम्पोरेरी बनाया था। अब नवांशहर से जैजों दोआबा को दोबारा से एक सप्ताह तक चालू की जा रही है। जिसके चलते आज रेलवे लाइन से मलवा उठाया गया और दोनों साइड से बंद कर दिया गया।
कामरेड दर्शन सिंह मट्टू : जब तक बाईपास नही बनता यह रास्ता चलता रहना चाहिए। रेलवे को इस जगह पर रेलवे फाटक लगा देना चाहिए। संत बाबा सतनाम सिंह जी ने यह मिनी बाईपास बनाया था। लोगों को बड़ी राहत मिली थी। अब बंद करने से लोगों की परेशनी बाद जाएगी और गढ़शंकर शहर में ट्रैफिक समस्या फिर से विकराल रूप धारण कर जाएगी। सरकार कि जिन लोगों ने गढ़शंकर में बाइपास बनाने का वायदा किया था वह पूरा करें ।
