गढ़शंकर शहर में चार दुकानों के नकाबपोश चोरों के शटरों के ताले तोड़े , दो दुकानों से करीब 15 हजार नकदी चोरी

by

गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर शहर में गत रात तीन नकाबपोश चोरों ने गढ़शंकर- आनंदपुर साहिब रोड पर चार दुकानों कार बाजार, बुक डिपो,गणेश मार्वल्स और फलों की दुकान के शटर तोड़ डाले और दो दुकानों में से करीब 14 हज़ार चुरा ले गए। जिक्रयोग है कि श्री आनंदपुर साहिब रोड़ पर जिन दुकानों पर चोरी हुई है। वह डिप्टी स्पीकर के घर से सौ मीटर की दुरी पर स्थित है। जिससे शहर में कानून व्यवस्था की बदतर हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।


जानकारी के अनुसार गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर तलविंदर सिंह की दुकान फतेह कार बाजार, रणजीत सिंह की रॉयल बुक डिपो और गणेश मार्वल्स मार्बल की दुकान तथा बंगा रोड़ पर राधे श्याम करियाना के शटर तोड़ डाले। फतेह कार बाजार से करीब 10 हजार व राधे श्याम करियाना से करीब तीन चार  हज़ार नकदी चोर ले उड़े।  जबकि अन्य दोनों दुकानों से चोरों को नकदी नहीं मिली और चोरी वहां से ऐसे ही निकल गए। चोरों द्वारा चोरी करने की तसवीरें  सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए गढ़शंकर निवासी फतेह कार बाजार के मालिक तलविंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है, जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी दुकान में अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और 10,000 रुपये की नकदी और अन्य सामान गायब था। तलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी गढ़शंकर पुलिस को दे दी गई है।

एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच कर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी हल्के की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मिले

गढ़शंकर :  गढ़शंकार हल्के  की समस्याओं को लेकर विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी  ने हरपाल सिंह चीमा से मिले।  वित्त मंत्री पंजाब सरकार के साथ मुलाकात की विधायक  रौड़ी ने वित्त मंत्री को बताया...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन : डॉक्टरों ने 700 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाईयां की वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से रविवार को श्री गुरु रामदास लंगर हॉल, फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास, होशियारपुर में एक विशाल मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया...
article-image
पंजाब

दसूहा एलायंस क्लब ने किया पॉलिथीन मुक्त थैलों का वितरण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एलायंस क्लब दसूहा की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और पॉलिथीन के प्रयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से “पॉलिथीन-फ्री बैग वितरण परियोजना” का आयोजन दसूहा के पुराना बाज़ार...
Translate »
error: Content is protected !!