गणतंत्र दिवस पर बासंती रंगों में खिला ऊना -जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़ : प्रदेश में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर खर्चे जा रहे 4500 करोड़ – मुकेश अग्निहोत्री

by
सौर ऊर्जा कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा जिला ऊना
रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जनवरी। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला बासंती रंगों में खिला दिखा। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।May be an image of 4 people
इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।
May be an image of 12 people
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी दिवस है। वर्ष 1950 को इसी दिन भारत का महान संविधान प्रभावी हुआ था और देश में लोकशाही का स्वप्न साकार हुआ।
May be an image of 3 people and text उन्होंने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया, साथ ही देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है।
जलशक्ति से जन जीवन में समृद्धि
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जलशक्ति से जन जीवन में समृद्धि लाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के कार्यों पर लगभग 4 हजार 500 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। वहीं, ऊना जिले में पेयजल और सिंचाई की करीब एक हज़ार करोड़ की स्कीमों के काम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए जलशक्ति विभाग में ही प्रदेश में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं।
सौर ऊर्जा कैपिटल ऊना
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना का नाम देश में सबसे तेज गति से तरक्की करने वाले जिलों में है। हम यहां विकास को और रफ्तार देने के लिए वचनबद्ध हैं। ऊना को सौर ऊर्जा कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में लगभग 153 मेगावाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं। ये प्रोजेक्ट लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत के हैं। ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। 10 मेगावाट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा निजी क्षेत्र में भी लोग सौर ऊर्जा परियोजना लगाने को आगे आ रहे हैं। लगभग 80 मेगावॉट क्षमता के प्रोजेक्ट निजी क्षेत्र में लग रहे हैं।
बल्क ड्रग पार्क परियोजना एक क्रांतिकारी शुरुआत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ से बन रही बल्क ड्रग पार्क परियोजना ना केवल हमारे जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआत है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार 1-1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेंगी। बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़े जलशक्ति विभाग के 66 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसका बिजली का काम जारी हैं। 450 करोड़ से ज्यादा के कामों के टेंडर लगाए जा रहे हैं।
May be an image of 3 people, temple, dais and text
विश्व स्तरीय टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा कुटलैहड़
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर लेक के साथ पर्यटन को बढ़ावा देकर कुटलैहड़ को विश्व स्तरीय टूरिज्म डेस्टीनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा । इसे लेकर जल्द ही बहुआयामी कदम उठाएं जाएंगे।
इसके अलावा ऊना जिले के मलाहत में बनाए जा रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही लोगों इसकी सुविधा मिलनी आरंभ हो इसके लिए प्रदेश सरकार पूर्णरूप से सहयोग कर रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में करीब 1500 करोड़ रुपये से स्वां नदी के चैनेलाइजेशन काम किया गया है। इससे हजारों एकड़ जमीन रीक्लेम हुई और किसानों को इसका बड़ा फायदा मिला है। इसके अलावा ऊना में ट्रिपल आईटी जैसे प्रतिष्ठित सस्ंथान हैं, जो शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में ऊना की वैश्विक पहचान बना रहे हैं।
May be an image of 4 people
250 करोड़ बनेगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सुंदर भवन
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को भव्य रूप देने के लिए हम करीब 250 करोड़ रुपये से मंदिर का सुंदर भवन बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा वहां श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने समेत अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने ऊना शहरवासियों को नगर निगम का दर्जा मिलने के लिए बधाई भी दी और नगर निगम को पूर्ण आकार देने के लिए सभी लोगों से अपनी सहभागिता देने की अपील भी की।
May be an image of 9 people, people dancing, speaker, accordion and text
एचआरटीसी में 700 नई बसें जल्द
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य की जीवन रेखा की तरह कार्य कर रहा है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना निगम का सर्वाेच्च दायित्व है। इसलिए एचआरटीसी की कार्यशैली को दक्ष बनाने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। लोगों को यात्रा करने अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार 700 नई बसों की खरीद करने जा रही है।
शिमला में बनेगा विश्व का दूसरा सबसे लंबा रोप-वे नेटवर्क
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश रोप-वे निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। देश का दूसरा सबसे लम्बा रोप-वे 1734 करोड़ रूपये की लागत से शिमला में बनाया जा रहा है। इसकी टैंडर प्रक्रिया को मार्च तक पूर्ण कर जिला जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी रोप-वे नेटवर्क परियोजना होने के साथ ही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रोपवे नेटवर्क परियोजना बनेगी।
871 करोड़ की मंदली-लठियाणी सड़क व पुल परियोजना
उन्होंने कहा कि ऊना जिला में सड़क नेटवर्क को और मजबूत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। बंगाणा में लगभग 871 करोड़ की लागत से मंदली-लठियाणी पुल व सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 52 करोड़ रुपये से पंडोगा-त्यूड़ी पुल और 44 करोड़ से लोहारली-चुरुड़ु पुल का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर रोड़ नेटवर्क की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही ऊना जिले में 228 करोड़ की लागत से करीब 11 पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
सुदृढ़ सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिले में नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में तमंचे की धमकियां देकर दहशत फैलाने और फिरौती मांगने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसमें नागरिकांे और कारोबारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन को जिले में शांति व्यवस्ािा बिगाडत्रने की मंशा रखने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। अवैध खनन करने वालों के साथ पूरी कड़ाई के साथ निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन और चिटटे पर जीरों टोलरेंस नीति अपनाई गई है। बिना किसी दबाव के प्रशासन और पुलिस को अवैध खनन और चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों में विकास और निर्माण कार्यों के लिए वैधानिक परिधि में निर्माण सामग्री की उपलब्धता तय बनाई जाएगी।
इसके अलावा पीपल-बड़ और आम जैसे पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंद्ध लगाया गया है । यह प्रकृति के साथ-साथ हमारी श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ा विषय है। ऐसे बड़े पेड़ों को काटने की छूट नहीं दी जा सकती। भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार सरकार दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है। गलत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
May be an image of 11 people and text
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री ने समारोह में 28 आरआर के शहीद नायक दिलवर खान की पत्नी जमीला खान व परिजनों और 4 डोगरा के शहीद कुलविंदर सिंह की धर्मपत्नी कंचन तथा उनके बच्चों को सम्मानित किया। बता दें, बंगाणा के घरवासड़ा गांव के शहीद नायक दिलवर खान पिछले साल 24 जुलाई 2024 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके लिए भारत सरकार ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की है।
वहीं, पंडोगा के शहीद कुलविंदर सिंह 4 जून 2024 को जम्मू कश्मीर के सुंदरमणी में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए थे।
इस मौके उपमुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस का लकी ड्रॉ भी निकाला।
सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत छटा
हिमाचल के साथ साथ अन्य प्रांतों के विविध सांस्कृतिक रंगों की सुंदर आभा ने समारोह को चार चांद लगा दिए। उत्तराखंड से आए सांस्कृतिक दल ने मशहूर पारंपरिक छपेली नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया तो, सिरमौर के सांस्कृतिक दल ने सिंहटु नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। समारोह में प्रदेश के सुप्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड अभिज्ञा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा की छात्राओं ने गिद्दा, ऊना छात्र स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा और माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से वाह वाही बटोरी। एकलव्य कला मंच ने साइबर क्राइम पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ प्रस्तुत किया।
May be an image of 10 people and violin
विकास झांकियां बनीं आकर्षण
इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा स्कूल परिसर में विकास की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।
May be an image of 3 people and text
इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधयाक सतपाल सिंह रायजादा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, डॉ. आस्था अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य रणजीत राणा, और अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंद्रावन में 1 करोड़ से बनेगी कृत्रिम झील – मल निकासी तथा पेयजल पर व्यय होंगे 135 करोड़ : आशीष बुटेल*

बुटेल ने पालमपुर में सम्मानित किये सफाई साथी, कचरा निष्पादन के लिये लगेगी आईनाइज़ड मशीन एएम नाथ।  पालमपुर, 23 अक्तूबर :- नगर निगम पालमपुर एवं हिलदारी के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

:राहुल गांधी नाहन और ऊना में चुनावी जनसभायों को करेंगे संबोधित :प्रियंका चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर करेंगी चुनावी रैलियां

एएम नाथ। शिमला :: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
article-image
पंजाब , समाचार

खेल उत्सव विजयी भव 2023 : पीयू रीजनल सेंटर की 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव विजयी भव 2023’ संपन्न

होशियारपुर(आदित्य बख्शी) अंजलि और नितेश कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर (पीयूएसएसजीआरसी) के 10वें वार्षिक खेल मीट ‘खेल उत्सव: विजयी भव 2023’ के दौरान क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में...
Translate »
error: Content is protected !!