गन प्वाइंट पर चेन छीनने का मामला : घर से स्कूटी बाहर निकाल रही महिला से छीनी चेन, मामला दर्ज

by

तरनतारन। शहर के दीव एवेन्यू सुबह के समय बेटी को स्कूल छोड़ने जाने के लिए घर से एक्टिवा बाहर निकाल रही एक महिला से गन प्वाइंट पर चेन छीनने का मामला सामने आया है। लूट का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीप एवेन्यू निवासी महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाने से पहले वह घर के बाहर ही खड़ी थी और स्कूटी स्टार्ट कर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक नकाबपोश आया और गन दिखा चेन छीनने लगा। अपने आप को बचाते हुए महिला नीचे गिर गई, लेकिन आरोपी ने उसकी सोने की चेन छीनी और फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। महिला की बेटी ने भी इस लूटेरे को पकड़ने के लिए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने बेटी को भी धक्के व थप्पड़ मारे और बेखौफ पिस्टल दिखा सभी के बीच से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लिया है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान व उनके रूट का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां….जानें क्यों बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर?

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों और सरकारी मुलाजिमों के लिए अहम खबर सामने आ रही है. बता दें कि एक बार फिर से पंजाब में छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है. सबसे पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

एस. डी. स्कूल में छात्रों द्वारा विज्ञान के मॉडल की लगाई प्रदर्शनी

गढ़शंकर, 29 जुलाई: गढ़शंकर के मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को विज्ञान से संबन्धित मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सातवीं से दसवीं कक्षा तक...
Translate »
error: Content is protected !!