गरिमा के अंतर्गत बेटी के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयोगों को समाज के समक्ष रखने की पहल की जाएगी: डीसी

by
उच्च शिक्षित बेटियों से होगा समाज का विकास
ऊना, 5 मार्च: विकास खंड अम्ब के अतंर्गत ग्राम पंचायत घंगरेट में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने गांव से बाहर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है बेटियों सहित 50 होनहार बेटियों को सम्मानित किया गया।
राघव शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की बेटियों की उच्च शिक्षा से ही समाज जागृत होगा और समाज का सही मायने में विकास हो पायेगा। उन्होंने कहा कि आज हम 21 वीं सदी में जी रहे है और वर्तमान समय की आवश्यकता है कि बेटियों की उच्च शिक्षा पर ध्यान दिया जाए जिससे हमारी बेटियाँ समाज का सामना करने में समर्थ हो सकें।
डीसीे ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गरिमा योजना शुरु की गई है। गरिमा के अंतर्गत बेटी के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयोगों को समाज के समक्ष रखने की पहल की जाएगी और आर्थिक रूप से सशक्त बेटी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का केंद्र बनाया जाएगा। इस योजना के तहत अपने माता-पिता की देखभाल करने वाली बेटियों के साथ-साथ बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता, बेटी की उच्च शिक्षा व प्रोफेशनल कार्स कराने वालों व इसके लिए ऋण लेने वाले परिवारों तथा बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण में काम करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दो अन्य नई योजनाएं आरंभ की जाएंगी जिससे महिलाओं के उत्थान और विकास में मदद मिलेगी।
इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपनी पंचायत की समस्याओं अच्छी प्रकार समझ कर और सही निर्णय से हल करने का प्रयास करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 1 वर्ष पांच कार्य कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर अपनी पंचायत में लागू करें। कार्यक्रम को ऊना जिला ने पहल के रूप में शुरू किया है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि घंगरेट पंचायत ऊना जिला की अंतिम ग्राम पंचायत है और पंचायत के लोगों के साथ मिलकर पंचायत की हर समस्या का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य वेद प्रकाश, ग्राम पंचायत गिंडपुर मलौण की प्रधान मीनाक्षी धीमान, उपप्रधान हरदेव सिंह, एसइबीपीओ सुखचैन, जेई दिनेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर डीसी राघव शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ सहकारी सभा भवन के साथ लगते नाले, पटवार घर और पंचायत घर का दौरा कर निरीक्षण किया और इनसे संबंधित समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में दो गुटों में खुनी झड़प में तीन की मौत ,2 गंभीर घायल : पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में हुए टकराव में तेजधार हथियार और गोलियां चली

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव मोरावाली में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में तेजधार हथियारों व गोलियां चलने से हुई खूनी झड़प में एक गुट के तीन लोगो की मौत और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 200 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, केवल सिंह पठानिया ने बांटी किटें

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में लगभग 200 आपदा प्रभावित परिवारों को...
Translate »
error: Content is protected !!