गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को आर्थिक सहायता दे सरकार : पंकज

by

गढ़शंकर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में आज शाम बड़ी संख्या में हिंदुओं ने पंजाब में आतंकवाद में मारे गए 35,000 लोगों के परिवारों को मुआवजा, राजनीतिक और प्रशासनिक संस्थानों में हिंदुओं को अधिकार, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को आर्थिक सहायता, जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्री आनंदपुर साहिब चौक से राम मंदिर गढ़शंकर तक रोष प्रदर्शन कर ट्रैफिक जाम किया | इस मौके पर पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि पंजाब में हिंदुओं के साथ चौथे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से अल्पसंख्यक के रूप में नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन हिंदुओं को अल्पसंख्यकों को मिलने वाले लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के सामने मेरे द्वारा रोष प्रदर्शन के बाद हिंदू समुदाय में कुछ जागृति आई है, लेकिन हिंदुओं को अपने अधिकारों के लिए और अधिक संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आने पर कुछ राजनीतिक दल हिंदुओं का वोट हासिल करने के लिए बम विस्फोट कर आतंकवाद का भय पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हिंदू आतंकवाद के डर से नहीं बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वोट करेंगे उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने हिंदुओं की मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया तो 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर हरमेशवर सिंह सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, रिंका चौधरी, शंभू सरपंच, डॉ. केवल ब्लाक समिति सदस्य, मंजीत कौर सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, हरप्रीत सिंह पार्षद, अजीत सिंह सरपंच, रोहित कुमार, जगतार सिंह पूर्व सरपंच, सुरिंदर राणा, चेतन कुमार, तजिंदर सिंह लाखा, डॉ. सोनी कुमार, करण कल्याण, युवराज, दलविंदर बोरी, प्रकाश सिंह नम्बरदार, मलकीत सिंह नम्बरदार, आदि उपस्थित हुए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस : 3 IPS और 15 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़ :  पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। भगवंत मान सरकार ने 3 IPS और 15 PPS का ट्रांसफर किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को...
article-image
पंजाब

किसानों को तबाह न करे केंद्र, काले कृषि कानून तुरंत रद्द हों-चरनजीत सिंह चन्नी

पंजाब में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 500 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट प्रगति अधीन श्री खुरालगढ़ साहिब यादगार के लिए 103 करोड़ रुपए मंज़ूर, सितम्बर तक प्रोजैक्ट होगा मुकम्मल फ्लोटिंग रैस्टोरैंट सरहिन्द को...
article-image
पंजाब

तीन प्रमुख विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया धन्यवाद

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को प्रांतीय विधानसभा द्वारा पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जारी एक बयान में...
Translate »
error: Content is protected !!