गवर्नर से मिलने पहुंचे : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माहौल गर्मा गया है। इसी बीच भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गांवों में भाजपा द्वारा लगाए जा रहे कैंप बंद करवा रही है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में सरकार का काम उनकी पार्टी कर रही है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह का डेटा चोरी नहीं हो रहा, बल्कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि असल में डेटा चोरी उस समय हुई थी, जब आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले 50 लाख महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे।

वहीं अश्वनी शर्मा ने सी.एम. मान को चुनौती दी और कहा कि राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक स्तर पर ही लड़ी जानी चाहिए। इन कैंपों के माध्यम में भाजपा लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें रजिस्टर करवा रही है। गौतरलब है कि इस विवाद के चलते आज जालंधर में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित पंजाब के कई जिलों में अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नंगल रोजगार मेले में 18 कंपनियां पहुंची,2128 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,1781 का हुआ चयन

स्वय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मच्छी पालन,डेयरी फारमिंग,खेतीबाड़ी जैसे कामों की जानकारी के लिए लगाए काउंटर स्वय रोजगार के लिए आसान लोन देने के लिए बैंको ने भी लगाए काउंटर नंगल :नंगल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर...
article-image
पंजाब

खाद्य पदार्थों के लिए 9 सैंपल : 2 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 25 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के...
पंजाब

बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!