गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

by

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह प्रगटावा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज हलका विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अन्य हस्तियों की मौजूदगी में बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों हेतु अलग-अलग गांव में लाखों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करने व ग्रांटों के चेक सौंपने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
किसानों के प्रति केंद्र सरकार के गैरों वाले और अड़ियल रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र के किसान विरोधी काले खेती कानूनों के विरुद्ध देश का अन्नदाता इस ठिठुरन भरी ठंड में बीते लंबे समय से सड़कों पर रातें गुजार रहा है, लेकिन केंद्र सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है और इन काले कानूनों को वापस करवाने हेतु हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने ब्लॉक के 3 गांव में 27 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ शुभारंभ करने के अलावा, 33 लाख रुपए की ग्रांटों के चेक सौंपे।  इस दौरान उन्होंने गांव बनां 9.10 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत करने के अलावा पंचायत को 16.60 लाख  रुपए की ग्रांट का चेक भी सौंपा। इसी तरह गांव सुधा माधुरा के लिए 8.72 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए 12.79 लाख रुपए की ग्रांट का चेक भी दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव का बीड़ काठगढ़ में 9.80 लाख रुपये के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे और पंचायत को 3.68 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर हिदायत भी दी कि विकास कार्यों के लिए जारी की गई ग्रांटों को हिदायतों के अनुसार सही तरीके से खर्च करके इनके इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द जमा करवाया जाए, ताकि और ग्रांटों का प्रबंध किया जा सके।
इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम बलाचौर दीपक रुहेला,  डीडीपीओ दविंदर शर्मा, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर हरजीत जाडली, चेयरमैन ब्लाक समिति बलाचौर धर्मपाल, सरपंच वासुदेव, सरपंच मदन लाल हकला, सरपंच गुरदेव सिंह, विजय चेची, अशोक टोंसा,  राज कुमार, सुरेंद्र शिंदा देस राज हकला, मलकीत सिंह नंबरदार, जितेंद्र सिंह, संदीप भाटिया, राजेंद्र सिंह शिंदी, विजय राणा और संबंधित लाखों की अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रीत ने मुझे बर्बाद कर दिया : 21 सेकंड का सुसाइड वीडियो बना युवक ने दी जान

कपूरथला :  मोहल्ला लाहौरी गेट से दुखद खबर सामने आई है. सूरज नाहर नाम के एक नौजवान ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा परेशान किए जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है : लिवासा अस्पताल, होशियारपुर

रोहित जसवाल।  होशियारपुर: “मातृ आयु में वृद्धि, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और अपर्याप्त प्रसवपूर्व मॉनिटरिंग जैसी जीवनशैली से संबंधित स्थितियां उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।“ गुरुवार को लिवासा अस्पताल , होशियारपुर...
article-image
पंजाब

बाबू मंगू राम जी ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया था : सांसद दूलो

 गढ़शंकार :  सांसद शमशेर सिंह दूलो ने आज गांव मुगगोवाल में बाबू मंगू राम जी की याद में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाली लाईबरेरी की आधारशिला रखी| लाईबरेरी का शिलान्यास करने...
article-image
पंजाब

आशा वर्कर बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं- डॉ. सीमा -आशा वर्कर्स को रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग दी-

गढ़शंकर, 18 फरवरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी की समूह आशा वर्कर्स रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग देने हेतु सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!