क्या गिलजिया के भतीजे ने रिश्वत लेने की बात कबूली ?

by

चंड़ीगढ़ :20 जुलाई :
पंजाब के जंगलात घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुत्रों के मुताबिक पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजिया के भतीजे ने विजिलैंस के सामने खुलासा किया है कि पौधों के लिए ट्री गार्ड की खरीद में 800 रुपये प्रति ट्री गार्ड की रिश्वत ली गई थी। हालकि अभी तक कीड़ी ने इस बात की खुल कर किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नही की है। विजिलैंस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले मैं ठेकेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिनसे यह पैसा लिया गया था।
सभी ठेकेदारों को तलब करने की कार्रवाई शुरु की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक यह भी सामने आया है कि रिश्वत के पैसे लेने के लिए उसने हिसार के एक बिचौलिए को काम पर रखा था जो रिश्वत के पैसे लेता था। इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। विजिलैंस द्वारा कुछ ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में विभाग के कुछ मुलाजिमों से पूछताछ भी की गई है। सूत्रों के अनुसार विजिलैंस द्वारा पूछताछ के दौरान दलजीत सिंह ने बताया कि एक ट्री गार्ड 2400 रुपये में खरीदा गया था। इसमें से 800 रुपये प्रति ट्री गार्ड रिश्वत के रुपये में लिए गए।
वर्णनीय है कि विजिलैंस ने हाल ही में दलजीत सिंह को चंडीगढ़ के सैक्टर 37 में जंगलात विभाग में घपले के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके चाचा व पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजिया पर भी घपले के आरोप हैं। हालांकि गिलजियां को हाईकोर्ट से राहत मिली है। पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के अलावा पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का भी जंगलात विभाग में हुए घपले में नाम है। पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार में साधू सिंह धर्मसोत कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की कैबिनेट मंत्री जंगलात मंत्री थे। इसके बाद कप्तान को हटा दिया गया, फिर धर्मसोत की भी छुट्टी कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा पट्टी में संगीतमय श्री राम कथा 30 मार्च को आरंभ होगी : महंत पवन कुमार दास

प्राचीन ठाकुर द्वारा पट्टी में संगीतमय श्री राम कथा 30 मार्च को आरंभ होगी : महंत पवन कुमार संगीतमय श्री राम कथा श्री रितेश कृष्ण जी 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 3 बजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
article-image
पंजाब

कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 व अप्रिंटिसशिप के 100 पद टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 25 जून – मैसर्ज़ टोरेंट फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 जून को प्रातः 9.30 बजे रक्कड़ काॅलोनी ऊना स्थित दयाल होटल में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का यू-टर्न – रिक्त पदों को खत्म करने को लेकर : अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा 19 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे

  रोहित भदसाली । शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक अधिसूचना जारी कर फंस गई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सरकार को खूब ट्रोल...
Translate »
error: Content is protected !!