गुरदासपुर में संदिग्ध विस्फोट : स्थिति का आकलन करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को किया तैनात

by
गुरदासपुर :  गुरदासपुर जिले के रायमल गांव में एक संदिग्ध विस्फोट हुआ, हालांकि पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। गुरदासपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), रिपुतपन सिंह संधू ने बताया कि कोटली सूरत मल्लियान पुलिस स्टेशन को सोमवार रात को रायमल गांव में सुखदेव सिंह के घर पर धमाके की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति का आकलन करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को तैनात किया।
डीएसपी ने कहा कि “रात करीब 8 बजे, पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्लियान को सूचना मिली कि रायमल गांव में सुखदेव सिंह के घर पर धमाके की आवाज सुनाई दी है। घर पर पहुंचने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।”
संदिग्ध विस्फोट के कारण किसी के हताहत न होने की पुष्टि करते हुई, पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है और उचित कार्रवाई करेगी। डीएसपी ने बताया, “कोई नुकसान या क्षति नहीं हुई है। एक एफएसएल टीम वहां है, और जांच जारी है। जांच के बाद, हम उचित कार्रवाई करेंगे।” इससे पहले 15 फरवरी को, एक अलग मामले के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने ओवरसियर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरोह के 4 साथियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने उनके कब्जे से छह कारतूसों के साथ एक .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बठिंडा के सेलबराह गांव के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, बठिंडा के भाई रूपा गांव के लवजीत शर्मा उर्फ लवी, बठिंडा के भाई रूपा गांव के विनोद कुमार उर्फ स्किल शर्मा और बठिंडा के भगता भाईका के गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बठिंडा के भाई रूपा निवासी हिस्ट्रीशीटर ओवरसियर सिंह की उसके पैतृक गांव में उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साल 5 फरवरी को सुबह करीब 4 बजे निजी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
article-image
पंजाब

84 के दंगों में सिखों के गलों में टायर डालकर जलाया जा रहा था, तब संविधान का क्या हुआ : नरेंद्र मोदी

होशियारपुरः लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आखिरी चरण की 1 जून को वोटिंग होनी है, जबकि प्रचार अभियान गुरुवार शाम को समाप्‍त हो गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशियापुर में संसदीय चुनाव की आखिरी...
Translate »
error: Content is protected !!