गुरुद्वारा संत बाबा निधान सिंह जी की जन्मस्थली नडालों से श्री आनंदपुर साहिब तक नगर कीर्तन निकाला

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में संप्रदाय गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ के मुखी संत बाबा नरिंदर सिंह जी और संत बाबा बलविंदर सिंह जी के मार्गदर्शन में तथा जथेदार बाबा गुरमीत सिंह जी नडालों वालों के दिशानिर्देशों मुताबिक, गुरुद्वारा जन्मस्थान संत बाबा निधान सिंह जी, गाँव नडालों से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक एक अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पाँच प्यारों की अगुआई में यह नगर कीर्तन शुरू हुआ।इससे पूर्व श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए जिसके पश्चात भाई सुखदेव सिंह जी के जत्थे ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। नगर कीर्तन की शुरुआत की अरदास हैड ग्रंथी भाई आकाशदीप सिंह बसरके गिल्लों ने की, जबकि इस अवसर पर जथेदार बाबा मेजर सिंह साहनेवाल, संत बाबा करमजीत सिंह जी टिब्बा साहिब, जथेदार बाबा नगर सिंह जी टूटोमझरा, संत बाबा बलवीर सिंह जी टिब्बा साहिब, जथेदार मंगा सिंह जी धर्मकोट, जथेदार भाई कश्मीर सिंह जी दुशांझ, बाबा दलैर सिंह जी, बाबा हरदेव सिंह जी झब्बाल, संत गुरचरण सिंह जी बड्डों, और अन्य संत महापुरुष उपस्थित रहे।जथेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने जानकारी दी कि यह नगर कीर्तन नडालों गाँव से आरंभ होकर कोट फतूही, माहिलपुर, सैला, गढ़शंकर और बोड़ा जैसे स्थानों से होकर श्री आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुँचकर संपन्न होगा। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों की संगतों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह लंगर, फलों, चाय-पकौड़ों और अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर जथेदार इकबाल सिंह खेड़ा, जसवीर सिंह भट्टी नडालों, अमरजीत सिंह राजा जांगलियाणा, लखवीर सिंह राणा डानसीवाल, परमदीप सिंह पांडोरी गंगा सिंह, मनजीत सिंह डानसीवाल, रणजोध सिंह नडालों, लखविंदर सिंह नडालों, धर्मिंदर सिंह सोनू नडालों, बाबा जरनैल सिंह नडालों, किर्पाल सिंह अजनोहा, बलविंदर सिंह खालसा पंझौर, परमजीत सिंह पंझौर, सुखविंदर सिंह लड्डू टोडरपुर, तरलोचन सिंह लाडी टोडरपुर, तरलोचन सिंह सकरूली, हरदीप सिंह बड्डों, परमजीत सिंह बहोवाल, जगमोहन सिंह हवेली, परमजीत सिंह रक्खड़, लक्खा सिंह पालदी, नरिंदर सिंह बूटा कोट फतूही, परमजीत सिंह मेघोवाल, जोगा सिंह दाता, सुरविंदर सिंह ठींढा और गुरचरण सिंह गोबिंदपुरी सहित अनेक श्रद्धालु हाज़िर रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद बिट्‌टू और पूर्व विधायक तलवाड़ का गैंगस्टर जिंदी रहा है नजदीकी : सीआइए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश

लुधियाना :लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मातृभाषा दिवस मनाया

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में आज मातृभाषा दिवस मनाया गया। उच्च शिक्षा व भाषा विभाग पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार आज कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में तथा प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
Translate »
error: Content is protected !!