होशियारपुर । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 5 नवंबर जिसे कहीं गुरुनानक जयंती तो कहीं गुरु पर्व के नाम से भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है, जो कि हिन्दुओं और सिक्खों का संयुक्त पर्व होता है। इस पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी उदासियों के समय पूरी दुनिया को समरसता का पाठ पढ़ाया और दुनिया को अकाल पुरख परमपिता परमात्मा के साथ जोड़ा। खन्ना ने कहा कि आज समय की मांग है कि हम श्री गुरु नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने मानव जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर खन्ना ने श्री गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए समाज को उनकी शिक्षाओं पर चलने की अपील की।
Prev
36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया
Nextगाँव नंगल कानूंगो चोरी का मामला : खन्ना ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने हेतु मामला उठाया प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष
