गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बाबा दत्त पुरी जी महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे अर्की

by

योगेश चौहान l  अर्की- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर सोलन क्षेत्र के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बाबा दत्त पुरी जी महाराज 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत घरनो स्थित बनिया देवी मंदिर में प्रवास करेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को बाबा जी के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रवचन, आशीर्वाद एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

श्री दुर्गा मंदिर कमेटी, बनिया देवी, घरनो (अर्की) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा दत्त पुरी जी महाराज एवं मां बनिया देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देगा तथा क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का होगा व्यापक प्रचार, रोहित ठाकुर ने दिए निर्देश

एएम नाथ।  शिमला :   आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही वाहिनी छात्रवृत्ति योजना का प्रदेशभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बेरल में लगभग 06 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण : अर्की विधानसभा क्षेत्र बनेगा विकास का आदर्श – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित : भोलेनाथ का भगत हूं जहां मर्जी कर दे शिकायत : अनुराग शर्मा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा के राज्यसभा सदस्य बनने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र में पेयजल और मल निकासी पर व्यय होंगे 210 करोड़ : आशीष बुटेल

पालमपुर, 12 दिसंबर :- नगर निगम पालमपुर की बैठक का आयोजन महापौर गोपाल नाग की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल विशेष रूप में उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!